बड़ी खबर, पंचायत सहायक भर्ती के रिजल्ट पर लगी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हाल ही में पंचायत सहायकों के करीब 300 पदों को भरने के लिए करवाई गई लिखित परीक्षा के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है। परीक्षा के परिणाम पर प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने यह रोक लगाई है। पंचायतों में तैनात सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं ने भर्ती के खिलाफ ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी।
इस मामले की सुनवाई 30 जुलाई को होगी जिसमें प्रदेश सरकार अपना पक्ष रखेगी। पंचायती राज विभाग ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पंचायत सहायक के 345 पद भरने के लिए 14 जून को लिखित परीक्षा ली थी। इसके लिए 1 लाख 25 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 80 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी।
पहले भी विवादों में रही थी भर्ती
अब जब परिणाम घोषित करने की बारी आई तो पंचायतों में तैनात सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाएं ट्रिब्यूनल चली गई हैं। अध्यापिकाओं ने दलील दी कि जब उनकी तैनाती हुई थी तो उन्हें लिखित में आश्वासन दिया गया कि जब भी पंचायत में भर्ती होगी उनको प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने पंचायत सहायक भर्ती पर स्टे की पुष्टि की है।
पंचायत सहायकों की भर्ती हिमाचल में पहले भी विवादों में रही थी। पहले ये भर्ती बिना किसी परीक्षा के करवाई जा रही थी। मगर प्रमाण पत्रों में भारी गड़बड़ी और जालसाजी की शिकायतें मिलने के बाद इसे रद्द करना पड़ा था। इसके बाद दोबारा इसे शुरू किया गया था।