फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat pradhans will get enhanced honorarium with Arries in august

हिमाचल में प्रधानों को एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

Tue, 30 Jul 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
panchayat pradhans will get enhanced honorarium with Arries in august

हिमाचल में ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उप प्रधानों और वार्ड सदस्यों को अगस्त में बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इसके साथ एरियर भी मिलेगा। सरकार ने सभी पंचायतीराज प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह मानदेय 3226 ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों समेत पंचायत समितियों और जिला परिषद अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों का भी बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस बारे में पिछले दिनों अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


इससे संबंधित दिशा-निर्देश उपायुक्त कार्यालयों और खंड विकास अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंच गए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि मानदेय की ये संशोधित दरें एक अप्रैल 2019 से लागू होंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी घोषणा अपने बजट भाषण में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी इसे मंजूरी दे दी गई है। राज्य पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि अगले महीने से पंचायत प्रतिनिधियों को बढ़ा हुआ वेतन जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अप्रैल से लेकर एरियर भी मिलेगा।  

अब ये मिलेगा मानदेय 

जिला परिषद अध्यक्ष                12000 रुपये 
जिला परिषद उपाध्यक्ष                8000 रुपये 
जिला परिषद सदस्य                5000 रुपये 
पंचायत समिति अध्यक्ष                7000 रुपये 
पंचायत समिति उपाध्यक्ष                5000 रुपये 
पंचायत समिति सदस्य                4500 रुपये 
ग्राम पंचायत प्रधान                4500 रुपये 
ग्राम पंचायत उपप्रधान                3000 रुपये 
ग्राम पंचायत सदस्य                250 रुपये प्रति बैठक। महीने में केवल दो बार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed