{"_id":"57dbe5594f1c1b7a31d477a5","slug":"panchayat-pradhan-died-after-burn-in-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग भड़कने से झुलसी पंचायत प्रधान, पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आग भड़कने से झुलसी पंचायत प्रधान, पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के हरोली क्षेत्र के धर्मपुर में आग से झुलसी ग्राम पंचायत प्रधान चंचला देवी ने आखिर जिंदगी और मौत से जूझते हुए पीजीआई में दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान 30 अगस्त को घर में आ लगने से झुलस गई थी, जिसे पीजीआई भर्ती कराया गया था जहां बीती रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। हरोली विस क्षेत्र के धर्मपुर गांव की पंचायत प्रधान चंचला देवी 30 अगस्त की रात अपने कमरे में सोई हुई थी। हादसे के बाद महिला ने पुलिस को बयान दिया कि देर रात जब वह उठी तो घर में अंधेरा होने के कारण पास पड़ी माचिस जलाई।
विज्ञापन
महिला ने जैसे ही माचिस जलाई तो कपड़े में आग लग गई। महिला के चिल्लाने पर अन्य कमरे में सोए परिजनों ने आकर आग बुझाई। आग की चपेट में आने से महिला प्रधान बुरी तरह से झुलस गई थी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन