फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal, see reservation roster.

पंचायत चुनाव: जारी हुआ आरक्षण रोस्टर, देखें यहां

Tue, 03 Nov 2015 08:56 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal, see reservation roster.

हिमाचल के कई जिलों में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। कई जगहों पर शहरी निकायों के लिए भी रोस्टर जारी हो गया है। जिला कुल्लू के लिए पंचायत चुनाव का रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर आते ही यहां चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीडीओ आनी डॉ. जगदीप कंवर ने बताया कि कुल्लू में सभी पदों के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार आनी खंड की 32 पंचायतों में से प्रधान पद के लिए पलेही, बैहना, आनी, नम्होंग, चवाई, शिल्ली, खणी, मुहान, फनौटी, लगौटी, मुंडदढ़ पंचायतें अनारक्षित हैं। डिंगीधार, तलुणा, जाबन, बखनाओं, देउठी, लझेरी, खनाग, पोखरी, टकरासी, रोपा, कुंगश पंचायतें महिला पद के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कुठेड, ब्यूंगल, बुच्छैर, कमांद, कराड़ पंचायतें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


दलाश, कोहिला, बिश्लाधार, करशैईगाड़, कराणा पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। निरमंड खंड की 26 पंचायतों में से प्रधान पद के लिए लोट, घाटू, राहणू, नोर, भालसी, खरगा, सरघा पंचायत अनारक्षित हैं। देहरा, दुराह, कोट, अरसु, निशानी, तवार, बाड़ी पंचायतें महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा नित्थर, शिल्ली, निरमंड, पोशना, कुशवा, तुनन पंचायतें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। गमोग, चायल, सराहण, डीम, गडेझ, बाहवा पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनी, निरमंड के लिए ये रहा रोस्टर

panchayat election in himachal, see reservation roster.

उधर, आनी खंड की पंचायत समिति के 15 पदों में से खणी, बैहना, कुंगश, रोपा, करशैईगाड के वार्डों को अनारक्षित किया गया है। लझेरी, देउठी, चवाई, आनी, बिश्लाधार के वार्डों को महिला के लिए आरक्षित किया गया। जाबन, कुठेड, कराड़ वार्डों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा है। बुच्छैर और दलाश वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

निरमंड विकास खंड के 15 वार्डों में से कुशवा, खरगा, भालसी, राहणू वार्डों को अनारक्षित किया गया है। अरसू, कोट, देहरा, घाटू वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। चायल, बाहवा, दुराह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। तुनन, पोशना, निरमंड, सराहण वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। जिला परिषद के चार वार्डों में से बुच्छेर, पोषणा और अरसु वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। जबकि कुंगश वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

मंडी में भी जारी हुआ रोस्टर

panchayat election in himachal, see reservation roster.

वहीं, मंडी में रिवालसर की सात वार्डों वाली नगर पंचायत के लिए तहसीलदार कोटली अवनीश शर्मा ने रोस्टर जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के लिए छोटी लड़की से पर्ची निकालकर सभी वार्डों के लिए आरक्षण तय किया गया। हालांकि इस प्रक्रिया से उम्मीदवार नाखुश है। यह प्रणाली उम्मीदवारों के लिए परेशानी बन गई है। रिवालसर की सात वार्डों में पुरुष मात्र दो वार्डों में ही चुनावों में अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

इनमें वार्ड एक में महिला सामान्य वर्ग, वार्ड दो में महिला सामान्य, वार्ड तीन में सामान्य वर्ग, वार्ड चार में अनुसूचित जाति वर्ग, वार्ड पांच में सामान्य पुरुष वर्ग, वार्ड छह में महिला सामान्य वर्ग और वार्ड सात में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रखी गई है। ये जानकारी नगर पंचायत प्रधान बंशी लाल ठाकुर ने दी।

यहां चार नवंबर को जारी होगा रोस्टर

panchayat election in himachal, see reservation roster.

ऊना में शहरी निकाय का चुनाव रोस्टर चार नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। रोस्टर ड्रॉ के माध्यम से जारी होगा। यह जानकारी एडीएम ऊना राजेश मारिया ने दी। कहा कि जिला ऊना की नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में वार्डों के आरक्षण का ड्रॉ 4 नवंबर को प्रात: 11 बजे बचत भवन ऊना में निकाला जाएगा। स्थानीय नगर निकायों में ऊना, गगरेट, दौलतपुर, संतोषगढ़, मैहतपुर तथा टाहलीवाल शामिल हैं।

सीटों का आरक्षण हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल कमेटी इलेक्शन रूल्स-2015 के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एससी व एसटी की जितनी प्रतिशत जनसंख्या है उतनी प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी बशर्ते एससी, एसटी की जनसंख्या 5 प्रतिशत से अधिक हो। उन्होंने बताया कि जनसंख्या आंकड़े-2011 के आधार पर एससी व एसटी के वार्ड आरक्षित होने के बाद शेष बचे वार्डों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण ड्रा के आधार पर तय किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय नगर निकायों में वार्डों के आरक्षण की तमाम प्रक्रिया को डीसी ऊना की अध्यक्षता में एक कमेटी पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय नगर निकायों के चुनावों के लिए वार्डों का आरक्षण हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल कमेटी इलेक्शन रूल्स-2015 के तहत पहली बार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed