{"_id":"785e6f40f07bd677a3f14cbe00b69d38","slug":"panchayat-election-in-himachal-pradesh-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मंत्रियों, विधायकों के बेटे भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मंत्रियों, विधायकों के बेटे भी मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इस बार पंचायतीराज चुनावों की जंग बेहद रोचक हो गई है। कहीं भाई-भाई आमने-सामने हैं तो कहीं नजदीकी रिश्तेदार एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी ताल ठोक रहे हैं। कई मौजूदा एवं पूर्व मंत्रियों, विधायकों के पुत्र-पुत्रियां भी चुनावी दंगल में कूद गए हैं।
विज्ञापन
किसी नेता का बेटा चुनाव लड़ रहा है तो किसी की बेटी। किसी की पत्नी चुनाव मैदान में दमखम दिखा रही है। ऐसे में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है। पंचायत चुनाव के जरिये कई नेताओं के बच्चे राजनीति में पदार्पण कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के बेटे जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में विधायक गुलाब सिंह ठाकुर का बेटा और महेंद्र सिंह की बेटी भी चुनाव मैदान में हैं। बिलासपुर के डंगार वार्ड से पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव के भांजे कमल राव चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के बेटे अमित भरमौरी बकाण जिला परिषद वार्ड से मैदान में हैं। कुल्लू जिले में दो दिग्गज भाइयों के बेटे आमने-सामने हैं। हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह रैला वार्ड में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह से टक्कर ले रहे हैं।
कुल्लू के बल्ह वार्ड में पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर की पत्नी प्रेमलता ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। मंडी जिले के धनियारा वार्ड में कौल सिंह की पुत्री चंपा ठाकुर भी चुनाव लड़ रही हैं। मंडी सदर के कोट वार्ड से चंपा जिला परिषद सदस्य हैं। गोपालपुर विकास खंड के सज्याओपिपलू वार्ड में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया चुनावी जंग में उतरी हैं।
वह वर्तमान में इस वार्ड से सदस्य हैं। जोगिंद्रनगर के नेरघरवासड़ा वार्ड से पूर्व मंत्री गुलाब सिंह के बेटे सोमेंद्र ठाकुर जिप सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। करसोग से पूर्व विधायक मस्तराम की पत्नी निर्मला चौहान भी बगशाड़ वार्ड से मैदान में हैं।
हमीरपुर में बड़सर के बणी वार्ड से पूर्व विधायक मनजीत डोगरा की पत्नी अरविंद कौर डोगरा फिर से जिप चुनाव लड़ रही हैं। ये भी सिटिंग मेंबर हैं। शिमला के ठियोग में देवरीघाट वार्ड में पूर्व विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा भी मैदान में हैं।