फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Palak became Miss and Tushar became Mr. Farewell

Shimla News: पलक बनी मिस और तुषार बने मिस्टर फेयरवेल

Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Palak became Miss and Tushar became Mr. Farewell
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में शनिवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, भाषण और विभिन्न प्रस्तुतियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मिस फेयरवेल का खिताब पलक और मिस्टर फेयरवेल का खिताब तुषार को मिला। इसके अलावा फर्स्ट रनरअप नैंसी भाटिया और सूर्यांश बने जबकि सेकेंड रनरअप प्रिया और शिवांग कपिल रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका निशा, दिनेश और तनुज कटवाल ने निभाई। इस दौरान बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता ने कहा कि यह विदाई अंत नहीं, बल्कि नए सपनों और नई मंजिलों की ओर पहला कदम है। इस दौरान मौजूद सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article