{"_id":"571cc2d74f1c1b742f8b51a2","slug":"pakistani-balloon-found-at-jubbal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिमला के जुब्बल में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिमला के जुब्बल में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल (शिमला)
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारों की जांच की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की तहसील जुब्बल के रोहटान गांव में पाकिस्तान के गुब्बारे मिले हैं। गुब्बारे का गुच्छा मैदान में गिरने के बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पंचायत प्रधान की ओर से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारों की जांच की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लोगों ने गांव के समीप मैदान में गुब्बारे का एक गुच्छा गिरता हुआ देखा। गुब्बारे पर अंग्रेजी में एंड पोलियो नाव रोटरी क्लब फैसलाबाद लिखा हुआ था। सफेद, नीले और लाल रंग के गुब्बारे के गुच्छे की सूचना मांदल पंचायत प्रधान वनीता शर्मा और उप प्रधान सुरेश दुल्टा ने सरस्वती नगर पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गुब्बारे पाकिस्तान के फैसलाबाद में किसी कार्यक्रम के दौरान उड़ाए गए होंगे। हवा के साथ गुब्बारे रोहटान गांव पहुंच गए। मौके पर जांच के लिए पहुंचे सरस्वती नगर पुलिस चौकी के एसएससी गोपाल राणा ने कहा कि गुब्बारे में कोई संदेहजनक संदेश नहीं मिला। गौरतलब है कि हिमाचल के अन्य जिलों में भी इस तरह के गुब्बारे मिलते रहे हैं।
विज्ञापन