{"_id":"5d78dc6e8ebc3e017b4be8ba","slug":"pakistan-will-remain-at-its-limit-i-will-be-on-the-outskirts-on-army-order-khali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद में रहे पाक, सेना की एक आवाज पर सरहद पर खड़ा मिलूंगा: खली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद में रहे पाक, सेना की एक आवाज पर सरहद पर खड़ा मिलूंगा: खली
Wed, 11 Sep 2019 05:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह अपनी हद में रहे। जिस दिन हिन्दुस्तानियों ने कंट्रोल खोया तो दुनिया के नक्शे पर ना तो पाकिस्तान रहेगा और ना ही उसकी हदें बचेंगी। उन्होंने कहा, सेना की एक आवाज पर सीमा पर खड़ा मिलूंगा। मैं हमेशा देश के लिए तैयार हूं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
हथुआ मार्केट स्थित बॉब्स के चौथे एक्सएल जिम के उद्घाटन के लिए वाराणसी पहुंचे द ग्रेट खली ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान से हो रही बयानबाजी पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में देशवासियों को उनके साथ मिलकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खली के जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर एक बायोपिक भी बन रही है। इस दौरान द ग्रेट खली ने बताया कि वह अब 50 की जगह महज 10 अंडे ही खाते हैं। बच्चों को स्पोर्ट्स से जुड़ने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2020 में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से भी बड़ा आयोजन वाराणसी में होगा। यूपी के पहलवान जोशीले और मेहनती हैं और उनके लिए फ्री स्टाइल कुश्ती भी होगी।
विज्ञापन