क्लाइमेट मीट में आने के लिए पाकिस्तान ने भारत से मांगी इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय हिमालयन क्लाइमेट मीट 2016 में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान ने इजाजत मांगी है। सीयू के शाहपुर कैंपस में 11 और 12 दिसंबर को होने जा रही मीट में पाकिस्तान के शोधार्थी शोध पत्र पढ़ना चाहते हैं। सीमा में मौजूदा हालात को देखते हुए अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
इस क्लाइमेट मीट का आयोजन हिमाचल विश्वविद्यालय का राजकीय महाविद्यालय चंबा का समाज शास्त्र विभाग कर रहा है। अब तक पाकिस्तान के अलावा साउथ कोरिया, जापान, नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका और फिनलैंड जैसे देशों के शोधार्थी शोध पत्र पढ़ने की इजाजत मांग चुके हैं। मीट में जलवायु परिवर्तन, विकास का मानवीय पक्ष और कार्बन मैनेजमेंट जैसे ज्वलंत मुद्दों पर शोध पत्र पढ़े जाएंगे।
पाकिस्तान पर फैसला जल्द: डॉ. सलारिया
इसी तरह की क्लाइमेट मीट वर्ष 2014 में चंबा में करवाई गई थी। इसमें दुनिया के लगभग तेरह देशों के 150 डेलीगेट ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। इसमें पाकिस्तान ने भी अपना शोध पत्र पढ़ा था। हिमालयन क्लाइमेट मीट के आयोजक सचिव डॉ. मोहिंद्र
सलारिया ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में शोध पत्र पढ़ने की इजाजत मांगी गई है। अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। हिमालयन क्लाइमेट मीट की पूरी कार्यकारिणी शीघ्र किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।