{"_id":"a24418241e4aa8287320ee8083c82b18","slug":"painting-competition-at-shankli-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला और कहानी में गीता ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला और कहानी में गीता ने बाजी मारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक पाठशाला शांकली में जैव विविधता पर दो दिन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गीता ने कला एवं कहानी वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं नारा लेखन में भी गीता ने ही बाजी मारी। कार्यशाला के समापन समारोह की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान सत्या ने की।
मुख्य अध्यापिका अंजना शर्मा के अनुसार चित्रकला में गीता पहले, पूजा दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। कहानी लेखन में गीता ने पहला, शीला ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
नारा लेखन में समीर पहले, सूर्यकांत दूसरे और रमाकांत तीसरे स्थान पर रहे। कार्यशाला में शिक्षकों के अलावा अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।
छात्रों ने परिसर में इस दौरान विशेष सफाई अभियान भी चलाया और छात्रों को जैव विविधता के बारे में जागरूक करने के लिए रैली निकाली।