फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   overcharging bus fair, complaint to RTO.

बस में ज्यादा किराया लेने वालों को ऐसे सिखाएं सबक

Wed, 24 Dec 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Dec 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
overcharging bus fair, complaint to RTO.

यात्री से मनमाना किराया वसूलना प्राइवेट बस के कंडक्टर और बस आपरेटर को महंगा पड़ा। मंगलवार को संजौली से छोटा शिमला की ओर आ रही प्राइवेट बस में कंडक्टर ने यात्री से 6 रुपये की जगह 10 रुपये किराया वसूला और टिकट भी नहीं दिया।

विज्ञापन


यात्री ने विरोध किया तो ड्राइवर कंडक्टर झगड़ा करने के लिए उतारू हो गए। तंग आकर यात्री ने परिवहन विभाग को शिकायत कर दी।शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरटीओ शिमला प्रशांत देष्टा और एआरटीओ रविंद्र कुमार शर्मा ने बस को पकड़ कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बस के कंडक्टर ने किसी भी यात्री को टिकट नहीं दी थी। बस के कागजात भी पूरे नहीं थे, बिना फिटनेस के बस को रूट पर चलाया जा रहा था। विभाग ने बस जब्त कर ली है। निरीक्षण के दौरान बिना एसआरटी जमा करवाए ऊपरी शिमला के रूट पर चल रही एक अन्य प्राइवेट बस भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग ने 35 अन्य वाहनों के चालान कर करीब 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। आरटीओ शिमला प्रशांत देष्टा ने बताया कि बसों में कंडक्टर यदि अधिक किराया वसूलते हैं या दुर्व्यवहार करते हैं तो इसकी शिकायत विभाग को करें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद भी इस बाबत जागरूक होना होगा तभी ऐसे मामलों पर कार्रवाई होगी तथा इसमें सुधार आएगा।

यात्रियों को चूना लगा रही हैं टिकटिंग मशीनें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। कंडक्टरों को दी गई टिकटिंग मशीनों में गलत किराया फीड होने से हर रोज यात्रियों को चूना लग रहा है। कंडक्टर टिकटिंग मशीनों से जो टिकटें जारी कर रहे हैं उनमें निर्धारित किराये के मुकाबले अधिक वसूली हो रही है। हैरत की बात यह है कि इसे लेकर कई बार यात्रियों ने निगम प्रबंधन को शिकायत की, बावजूद इसके टिकटिंग मशीनों में किराये दुरुस्त नहीं किए गए।


एचआरटीसी प्रबंध निदेशक आरएन बत्ता का कहना है कि टिकटिंग मशीनों में अलग-अलग किराया फीड होने को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। सभी मंडलीय प्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने रूटों के स्टेज वाइज सही किराये टिकटिंग मशीनों में अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed