फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only one Himachali woman player in BCCI's central contract

धर्मशाला: बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में एक ही हिमाचली महिला खिलाड़ी

Wed, 26 Mar 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

शिमला की रहने वाली रेणुका ठाकुर वर्तमान में भारतीय महिला टीम की गेंदबाज हैं। काॅमनवेल्थ खेलों में भी रेणुका सिंह सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं। 

विज्ञापन
Only one Himachali woman player in BCCI's central contract
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

बीसीसीआई के सेंट्रल कांट्रेक्ट में अब एक ही हिमाचली महिला खिलाड़ी रह गई हैं। पिछले साल इस सेंट्रल कांट्रेक्ट में हिमाचल से रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन दयोल को शामिल किया गया था। इस बार नए सेंट्रल कांट्रेक्ट में हरलीन दयोल को ग्रेडिंग में बाहर कर नई क्रिकेटरों को लिस्ट में शामिल किया गया है। गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस वर्ष भी अपने बी-ग्रेड पर बनी हुई हैं। रेणुका को बीसीसीआई की ओर सालाना 30 लाख रुपये की राशि मिलती रहेगी।

विज्ञापन


शिमला की रहने वाली रेणुका ठाकुर वर्तमान में भारतीय महिला टीम की गेंदबाज हैं। काॅमनवेल्थ खेलों में भी रेणुका सिंह सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं। हरलीन दयोल ऑलराउंडर की भूमिका में रहती हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। रेणुका सिंह ठाकुर ने अब तक तीन टेस्ट, 19 वनडे और 54 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने टेस्ट में दो विकेट, वनडे में 35 और टी-20 में 58 विकेट हासिल किए हैं। जबकि हरलीन दयोल ने 19 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले है। जिसमें उन्होंने वनडे 561 रन और टी-20 में 521 रन बनाए हैं। सेंट्रल कांट्रेक्ट में बीसीसीआई ने वर्ष 2022 में पुरुषों और महिलाओं को बराबर मैच फीस देने की घोषणा की है। हालांकि, वार्षिक सेंट्रल कांट्रेक्ट अलग-अलग है। महिला क्रिकेटरों को ग्रेड ए में 50 लाख रुपये, बी ग्रेड में 30 लाख रुपये और सी ग्रेड में 10 लाख रुपये सालाना मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed