OMG! सेना भर्ती के लिए सिर्फ 4 ने किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। थल सेना में भर्ती के लिए जिला लाहौल-स्पीति के मात्र चार युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए खुली भर्ती 23 से 29 जनवरी तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के मैदान में होगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक वर्ग के लिए भर्ती होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार भाग नहीं ले सकेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in पर दस जनवरी तक करवा सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी में दस जनवरी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मेला होगा। जिन उम्मीदवारों ने अक्तूबर, 2015 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपने पुराने यूजर आईडी और यूजर नेम की दोबारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
बिना ऑनलाइन पंजीकरण करवाए भर्ती रैली में भाग नहीं ले सकेंगे युवक
सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। लिपिक के लिए साढ़े 17 से 23 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय अंबाला के दूरभाष 0171-2600216 अथवा सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष 222287 पर संपर्क कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल अमरजीत वासुदेव ने बताया कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में खुली भर्ती होगी। पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। दस जनवरी को सेना भर्ती कार्यालय मंडी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मेला होगा।