फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   onion price in market rs 40 and in govt depots it is 64 rupees in himachal

बाजार में 40 और सरकारी डिपो में 64 रुपये प्रति किलो बिक रहा प्याज

Fri, 17 Jan 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
onion price in market rs 40 and in govt depots it is 64 rupees in himachal
- फोटो : अमर उजाला

खुले बाजार में प्याज 40 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है जबकि प्रदेश सरकार इसी प्याज को डिपुओं में 64 रुपये प्रति किलोग्राम बेच रही है। आधा किलोग्राम से अधिक वजन का एक-एक प्याज पहुंचने से डिपो संचालक भी परेशान हैं। 

विज्ञापन


जयराम सरकार ने लोहड़ी पर्व पर जनता को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते दामों पर प्याज उपलब्ध करवाने का वादा किया था। अब प्रदेश भर में राशन की उचित मूल्यों की दुकानों पर प्याज पहुंच गया है।
विज्ञापन


नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के गोदाम में भी 100 क्विंटल प्याज का स्टॉक पहुंच गया है। लेकिन यह प्याज बाजार से काफी महंगा है। हमीरपुर में राज्य सिविल सप्लाई के 8 गोदामों और 296 डिपुओं में पहुंचे इस महंगे प्याज को कोई खरीदने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, 120 से 130 रुपये प्रति किलो ग्राम के हिसाब से बिकने वाला लाल प्याज भी बाजार में 50 रुपये के भाव से मिल रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 64 रुपये प्रति किलो के हिसाब से राशन डिपुओं से महंगा प्याज कौन खरीदेगा।


राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि हमीरपुर में 100 क्विंटल प्याज राशन डिपुओं में उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से प्याज खरीदने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed