फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ONGC Football festival Delhi beats Ambala

दिल्ली ने अंबाला को दी शिकस्त

Sat, 05 Jul 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 05 Jul 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
ONGC Football festival Delhi beats Ambala

चौगान मैदान में चल रहे चौथे आल इंडिया ओएनजीसी फुटबाल फेस्टिवल में शुक्रवार को दिल्ली ने अंबाला को 3-1 से शिकस्त दी। केरल ने देहरादून को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि दिल्ली से विजय ने मैच के 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद अंबाला के विजेंद्र ने मैच के 30वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन


पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही दिल्ली ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 50वें मिनट में नुन्नू के गोल से स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद 67वें मिनट में सोफीन जॉन ने गोल कर दिल्ली को 3-1 से अजय बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देहरादून एवं कोवाल्म केरल के बीच मैच हुआ। इसमें दोनों टीमें पहले हाफ में 1-1 से बराबर थीं। केरल से वेनिस्टोन ने पहला गोल मैच के 39वें मिनट में किया। देहरादून से सागर ने 40वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी तक पहुंचाया।

दूसरे हाफ में वेनिस्टोन ने 59वें मिनट में एक बेहतरीन गोल कर टीम को जीत दिला दी। केरल ने देहरादून को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले वीरवार देर शाम दूधिया रोशनी में खेले गए कोवाल्म केरल एवं चंडीगढ़ के मैच में केरल ने चंडीगढ़ को 3-2 से हराया।

केरल के वेनिस्टोन ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई। उन्होंने मैच के 16वें, 57वें तथा 68वें मिनट में गोल किए। चंडीगढ़ से संदीप और हरदीप ने एक-एक गोल किया।


शनिवार को खेले जाने वाले मैच

एचपीएफए के पीआरओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह पहला मैच सुबह 10 बजे देहरादून बनाम चंडीगढ़, दूसरा मैच बाद दोपहर तीन बजे मध्यप्रदेश बनाम दिल्ली और तीसरा मैच शाम पांच बजे एचपीएफए यूथ बनाम कोवाल्म केरल के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed