फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One thousand crores of apple farmers yet not paid by aadatis in Himachal Pradesh

आढ़तियों के पास फंसे बागवानों के एक हजार करोड़ रुपये

Sat, 14 Jul 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jul 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
One thousand crores of apple farmers yet not paid by aadatis in Himachal Pradesh

सेब राज्य हिमाचल के बागवान आढ़तियों के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। सीजन शुरू होते ही मंडियों में करोड़ों का सेब उधार में बिक रहा है। आढ़ती बागवानों को सेब खरीद के दौरान छोटी पेमेंट कर देते हैं, लेकिन उसके बाद अर्से तक बकाया राशि नहीं मिल रही है। ऐसे में बागवान एक ही आढ़ती के पास फसल बेचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


कई बागवानों का पैसा वर्षों से अटका है। अनुमान के अनुसार प्रदेश के बागवानों के करीब एक हजार करोड़ रुपये आढ़तियों के पास फंस गए हैं। सालभर मेहनत करने के बावजूद बागवानों को फसल का पैसा नहीं मिल रहा है। हिमाचल में अभी भी उधारी पर सेब कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन


मंडियों के अतिरिक्त सड़कों पर भी व्यापारी फसल की बोली लगाते हैं। एक तो बागवानों को पैसा कम मिल रहा दूसरा उनकी मोटी रकम फंस गई है। बहुत कम आढ़ती हैं जो एक हफ्ते के भीतर बागवानों को पूरा भुगतान कर देते हैं। कुछ ऐसे आढ़ती हैं जो 4 से 6 महीने बाद फसल का भुगतान कर रहे हैं। कई आढ़ती बागवानों के सालों से पैसा फंसाए हुए हैं। जीएसटी के नाम पर भी बागवानों को लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों की 10 करोड़ धरोहर राशि रखे सरकार

One thousand crores of apple farmers yet not paid by aadatis in Himachal Pradesh

शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में फसल बेचने आए कोटखाई के बागवान विकास चौहान, मुनीश चौहान और दीपक धांटा ने बताया कि फसल बेचने के बाद आढ़ती पेमेंट रोक देते हैं। पर्ची बनाकर थोड़ा - बहुत भुगतान किया जाता है। भट्ठाकुफर फल मंडी के अध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि सड़कों पर सेब कारोबार पूरी तरह बंद होना चाहिए। सरकार को बागवानों का पैसा निकलवाने में सहयोग करना चाहिए।

विधायक एवं किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा का कहना है कि बागवानों से ठगी रोकने के लिए प्रदेश सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। मंडियों और सड़क पर सेब कारोबार करने वाले आढ़तियों के लिए सरकार को एपीएमसी एक्ट के तहत कम से कम 10 करोड़ रुपये धरोहर राशि सरकार के पास रखना अनिवार्य किया जाए।

इससे धोखाधड़ी की स्थिति में बागवान को आढ़ती की धरोहर राशि से पैसे का भुगतान हो सकेगा। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बागवानों के साथ हो रही ठगी का मामला कैबिनेट में भी चर्चा के लिए लाया गया। भाजपा सरकार इस मामले पर गंभीर है। केवल पंजीकृत आढ़तियों को ही बागवान सेब बेचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed