फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one lakh subscribers to Music HunterZ you tube channel

म्यूजिक हंटर यू ट्यूब चैनल से जुड़े एक लाख लोग

Sun, 12 Aug 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटखाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटखाई Updated Sun, 12 Aug 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
one lakh subscribers to Music HunterZ you tube channel

हिट गानों के लिए मशहूर म्यूजिक हंटर यू ट्यूब चैनल ने एक लाख लोगों को जोड़ने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एक लाख सब्सक्रिप्शन पूरा होने पर यू ट्यूब सिल्वर प्ले बटन देकर चैनल चलाने वालों को सम्मानित करेगा। 2014 में कोटखाई के युवा भाइयों गौरव गांगटा, सौरभ गांगटा और अंकित गांगटा ने म्यूजिक हंटर नाम से एक यू ट्यूब चैनल लांच किया था।

विज्ञापन


28 फरवरी 2014 को इसमें पहला पहाड़ी गीत अपलोड किया गया था। जिस समय चैनल की सब्सक्रिप्शन नाममात्र थी। चार साल में इसने एक लाख लोगों की सब्सक्रिप्शन और 25 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल कर ली है। किसी चैनल को एक लाख सब्सक्रिप्शन होने पर यू ट्यूब इसे सिल्वर प्ले बटन देकर चैनल के रूप में मान्यता देगी।
विज्ञापन


यह चैनल हिमाचली, उत्तराखंड के गीतों पर आधारित है। युवा भाइयों का प्रयोजन इस चैनल के जरिये अपनी संस्कृति को बचाए रखना और देश-विदेश तक पहुंचाना है। इस चैनल पर डूगे नालुये, नाटी सिरमौर वालिये, गप शप लानी गीत  ट्रैंडिंग लिस्ट में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गानों को दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। चैनल एडमिन ने बताया कि आज उनका चैनल एक लाख लोगों का परिवार बन चुका है। इसके लिए उन्होंने अपनी सभी चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। बताया कि यू ट्यूब चैनल के साथ-साथ वेबसाइट भी बनाई है।


इसमें सभी पहाड़ी गीतों को डाउनलोड कर सकते हैं। हाल ही में कोटखाई उत्सव के दौरान मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने भी इनको समानित किया है। इसे पहले वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और अमर उजाला एटीएस की ओर से म्यूजिक हंटर को हिमाचल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed