{"_id":"6ae6c2a1d64a84823d0d8015","slug":"kartah-primary-school-kullu-40-students-five-classes-one-room-16-months-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आपदा के 16 माह बाद भी नहीं बना कुल्लू के करटाह स्कूल का भवन, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आपदा के 16 माह बाद भी नहीं बना कुल्लू के करटाह स्कूल का भवन, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं
Sun, 01 Nov 2026 10:11 AM IST
Ankesh Dogra
प्रशांत नेगी, (लारजी) कुल्लू
प्रशांत नेगी, (लारजी) कुल्लू
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:11 AM IST
सार
कुल्लू की सैंज घाटी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वर्ष 2025 की आपदा में स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के 16 माह बाद भी नया भवन नहीं बन पाया है। मजबूरी में 40 बच्चों की पांच कक्षाएं एक ही कमरे में लग रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय करटाह का क्षतिग्रस्त भवन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिले की सैंज घाटी में आपदा के 16 माह बीत जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह का क्षतिग्रस्त भवन आज तक दोबारा नहीं बन पाया है। भवन के अभाव में 40 नौनिहालों की पांच कक्षाएं एक ही कमरे में लगानी पड़ रही हैं। वर्ष 2025 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह का भवन आज तक नहीं बन पाया है। एक कमरे में सभी कक्षाओं के साथ बैठने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लंबे समय से जिम्मेदार विभागों की ओर से भवन निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
Trending Videos
आपदा के बाद से क्षेत्र में न केवल सड़कें खस्ताहाल हैं, बल्कि कई सरकारी भवनों का पुनर्निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। अभिभावक टिकमू देवी, हिरालाल, योगराज और गिरधारी लाल ने कहा कि वे कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा चुके हैं। विभाग ने दो कमरों का नया भवन बनाने का भरोसा दिया था। हालांकि लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह आश्वासन धरातल पर पूरा नहीं हो सका है। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञानचंद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय करटाह की इस समस्या के समाधान के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन और शिक्षा विभाग जल्द नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाए, ताकि विद्यार्थियों को बैठने और पढ़ने के लिए उचित जगह मिल सके। -वेदराम, अभिभावक
भवन निर्माण के मात्र खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए बजट और निर्माण की औपचारिकताएं समय पर पूरी करे, ताकि बच्चों को शीघ्र अपना भवन मिल सके। -दुर्गा देवी, अध्यक्ष, एसएमसी
भवन निर्माण के मात्र खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए बजट और निर्माण की औपचारिकताएं समय पर पूरी करे, ताकि बच्चों को शीघ्र अपना भवन मिल सके। -दुर्गा देवी, अध्यक्ष, एसएमसी