फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIMSS Chamiyana Shimla 37 Doctor Professor Posts Recruitment 2026

शिमला: चमियाना अस्पताल में प्रोफेसरों और डॉक्टरों के 37 पदों पर होगी भर्ती, दो नए विभाग भी खुलेंगे

Sun, 01 Nov 2026 10:00 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 01 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। संस्थान में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 37 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा चार अन्य स्टाफ पद भी शामिल हैं और क्रिटिकल केयर मेडिसिन व सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के नए विभाग स्थापित होंगे।

विज्ञापन
AIMSS Chamiyana Shimla 37 Doctor Professor Posts Recruitment 2026
अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) अस्पताल चमियाना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए दो नए विभाग स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही तीन अन्य विभागों में पदों का पुनर्गठन किया है। पांच विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के 37 पद निर्धारित किए हैं। इनमें नए पदों के सृजन के साथ आईजीएमसी शिमला और चमियाणा के अन्य विभागों से पहले से स्वीकृत पदों का स्थानांतरण भी शामिल है। इसके अतिरिक्त संस्थान में अन्य स्टाफ के चार पद भी निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल 41 पदों का पुनर्गठन किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार क्रिटिकल केयर मेडिसिन और सर्जिकल गेस्ट्रोएंटरोलॉजी (जीआई सर्जरी) के नए विभाग स्थापित किए जाएंगे। क्रिटिकल केयर व मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर का एक-एक नया पद सृजित किया जाएगा। इसके अलावा आईजीएमसी शिमला के एनेस्थीसिया विभाग से सीनियर रेजिडेंट के तीन पद इस विभाग में स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में कुल पांच पद होंगे। चमियाना के एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और सीनियर रेजिडेंट के पांच पद निर्धारित किए हैं। विभाग में पहले से स्वीकृत सीनियर रेजिडेंट के आठ पदों में से तीन पद क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग को स्थानांतरित किए जाएंगे।
शेष पांच पद एनेस्थीसिया विभाग में रहेंगे। इस तरह एनेस्थीसिया विभाग में 10 पद निर्धारित किए गए हैं। सीनियर रेजिडेंट के चार पद बाल शल्य चिकित्सा और न्यूरोसर्जरी विभाग से दो-दो स्थानांतरित किए जाएंगे। इस विभाग में कुल छह पद होंगे।
विज्ञापन

ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन प्रोफेसर का पद सृजित 
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन यानी रक्त आधान विभाग में प्रोफेसर का एक नया पद सृजित किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद आईजीएमसी शिमला के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग से स्थानांतरित होगा। चमियाना के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में 12 पद होंगे। इनमें प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो और सीनियर रेजिडेंट के आठ पद शामिल हैं। इसके अलावा डायटीशियन का एक, सीएसएसडी सुपरवाइजर के दो और चीफ फार्मासिस्ट का पद भी भरा जाएगा। इन पदों पर प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी नीति के तहत भर्ती की जाएगी। सरकार ने चमियाणा संस्थान में रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर (आरएसओ) का एक स्वीकृत पद समाप्त कर दिया है। सीनियर रेजिडेंट की नियुक्तियां प्रदेश सरकार की रेजिडेंट डॉक्टर नीति के अनुसार की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed