{"_id":"57d69b984f1c1b723fd4751f","slug":"one-killed-in-car-accident-at-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में घर लौट रहे थे 3 दोस्त, हादसे में एक की मौत, दो पीजीआई रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में घर लौट रहे थे 3 दोस्त, हादसे में एक की मौत, दो पीजीआई रैफर
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नालागढ़ में रविवार देर रात दभोटा की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार एक कैंटर से जा टकराई। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार दो अन्य को गंभीर चोटें पहुंची हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक थाना नालागढ़ की दभौटा चौकी के अधीन रविवार रात एक कार कैंटर के साथ सामने से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चालक कुलबीर सिंह (30) मदन गांव दभोटा के रूप में हुई। दो अन्य गंभीर घायलों में दभोटा गांव के ही अमन और जगबीर शामिल हैं।
विज्ञापन
आल्टो कार नंबर एचपी 12एफ-3933 में तीनों दोस्त अपने एक अन्य साथी को अंबाला छोड़कर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान नालागढ़ से दभोटा जाते हुए नसराली के पास कार और कैंटर नंबर पीबी 07-एएफ 4161 में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
एसपी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में धारा 304 व 279 के तहत मामला दर्जकर जांच की जा रही है। हादसे में चालक की मौत हुई है, दो गंभीर घायल पीजीआई रेफर किए हैं। शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।