{"_id":"5970e9d84f1c1b4b098b45c9","slug":"one-killed-in-accident-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबाघाट-सोलन मार्ग पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबाघाट-सोलन मार्ग पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबाघाट-सोलन मार्ग पर अंबुशा होटल के पास बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना वीरवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार सोलन चंबाघाट मार्ग पर अंबुशा होटल के पास चंबाघाट की ओर से सोलन की तरफ जा रहे बाइक चालक ने रास्ते को पार कर रहे 65 वर्षीय कृपा राम निवासी टुटू शिमला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके कारण इस व्यक्ति को सिर सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंच कर घायल को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर इस व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एएसपी मनमोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
यहां हमेशा बना रहता है खतरा
सोलन-चंबाघाट मार्ग का यह वह स्थान है जो एकदम सीधा है। इस कारण अधिकतर दो पहिया और अन्य वाहन यहां से तेज रफ्तारी से गुजरते हैं। इस कारण यहां पर हमेशा राहगिरों के साथ दुर्घटना होने का भय बना रहता है। कुछ माह पूर्व भी इसी क्षेत्र के पास एक बस चालक ने सोलन की महिला को टक्कर मारी थी। इस कारण महिला को गंभीर चोटें लगी थीं।