फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one day strike amount paid to hrtc employees

एचआरटीसी कर्मचारियों के एक दिन की हड़ताल का पैसा जारी

Tue, 21 Aug 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
one day strike amount paid to hrtc employees

एचआरटीसी के आठ हजार कर्मचारियों को एक दिन की हड़ताल की राशि का भुगतान होगा। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के  दौरान एचआरटीसी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल पर गए थे।

विज्ञापन


इसके चलते इनकी एक दिन की तनख्वाह काट दी गई थी, अब भाजपा सरकार ने इन कर्मचारियों के हड़ताल का पैसा जारी करने के निर्देश दिए हैं।   
निदेशक मंडल की बैठक के बाद सोमवार को एचआरटीसी के एमडी ने यह आदेश जारी किए हैं।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के  मुताबिक 16 जून 2016 को कर्मचारियों ने वित्तीय लाभों को लेकर हड़ताल की थी। इसमें दो दर्जन के करीब कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी किया गया। 

विज्ञापन

कर्मचारियों की हितैषी सरकार

one day strike amount paid to hrtc employees

बाद में पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने उनकी बहाल के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन अभी तक उन्हें 16 जून की तनख्वाह नहीं दी गई थी। यही नहीं निगम प्रबंधन की ओर से एचआरटीसी के 160 कर्मचारियों पर कोर्ट की अवमानना का केस चलाया गया। 

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की हितैषी है। बीओडी की बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्तीय लाभ दिए गए। जो मामले लंबित हैं, उन्हें भी सरकार पूरा करेगी। एचआरटीसी में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है, ताकि चालकों परिचालकों और अन्य स्टाफ पर काम का अतिरिक्त बोझ न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed