फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   On the first Navratri, seven and a half thousand people visited the Mother Goddess.

Shimla News: पहले नवरात्र पर साढ़े सात हजार ने किए मां के दर्शन

Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
On the first Navratri, seven and a half thousand people visited the Mother Goddess.
कालीबाड़ी
विज्ञापन

में दिनभर चला भजन कीर्तन
तारादेवी मंदिर में साढ़े तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वीरवार को राजधानी शिमला के देवी मंदिरों में साढ़े सात हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह 6:00 बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
मंगला आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लंबी कतारों में खड़े रहकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। रात 10:00 बजे तक दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुले रहे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर पूजन किया। नवरात्र पर भगवती को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने उपवास भी रखे। कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 6:00 बजे कपाट खुलते ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। माता का अभिषेक कर भव्य शृंगार किया गया। पूजन के बाद मंगला आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। भक्तों ने माता को लाल, गुलाबी, पीली चुनरी चढ़ाई। इसके साथ ही शृंगार सामग्री, नारियल और प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन

भजन मंडलियों ने शाम तक भजन-कीर्तन किया। मैया जी नाच मोरे अंगना, मेरी मां दे लंबे बाल परंदा लाल लायो भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। सुबह 9:27 बजे कलश स्थापना कर मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की। इसके बाद दुर्गा सप्शती का पाठ किया गया। दोपहर 1:00 बजे मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। रात 10:00 बजे तीन हजार श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन किए। तारादेवी मंदिर में सुबह 6:00 बजे माता का अभिषेक कर शृंगार किया। सुबह 10:00 बजे कलश स्थापना की गई। इसके बाद अखंड चंडी पाठ हुआ। सुबह 9:00 बजे भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। देर शाम तक साढ़े तीन हजार श्रद्धालुओं ने तारा माता के दर्शन किए। ढिंगू माता मंदिर में सुबह 10:30 बजे कलश स्थापना की गई। इसके बाद अखंड चंडी पाठ रखा गया। श्रद्धालुओं ने लिए मंदिर में माता का भंडारा लगाया गया। रात 9:30 बजे तक एक हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article