फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   son killed father in Shimla, also attacked grandmother, accused arrested

Shimla Murder: शराब की बोतल के वार से पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार, दादी पर भी कुकर से किया हमला

Tue, 21 Mar 2023 09:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Mar 2023 09:32 PM IST
सार

राजधानी शिमला में सनसनीखेज वारदात हुई है। छोटा शिमला थाना के विकास नगर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने दादी पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
son killed father in Shimla, also attacked grandmother, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में इसके 22 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान नवप्रीत के तौर पर हुई है। आरोपी पर अपने पिता विजय भाटिया (52) शेट्टी निवासी आंजी विकासनगर की हत्या का आरोप लगा है। मंगलवार को पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है। फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। शहर के विकासनगर क्षेत्र में यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शराब की बोतल से पिता पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी दादी आशा भटिया (80) पर भी जानलेवा हमला किया। इससे वह घायल हो गईं। इसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद पड़ोसी राजकुमार राॅव की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नवप्रीत (22) को गिरफ्तार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन


खाने देने गई थी मां, बेटा बिस्तर पर पड़ा था लहुलूहान
पुलिस के मुताबिक वारदात के दिन आशा अपने बेटे विजय से मिलने गई थी। आशा कैथू क्षेत्र में अपने दूसरे बेटे के साथ रहती है। घटना के दिन आशा बेटे को खाना देने गई थी। जब वह कमरे में दाखिल हुई, तो बेटा विजय बेड पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था। उसने कमरे में मौजूद पोते नवप्रीत से पूछा, तो उस पर ही कुकर से वार कर दिया। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मृतक विजय भाटिया पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने सेवानिवृत्ति ली थी। विजय आंजी में एक रिहायशी मकान में किराये के मकान में बेटे के साथ रह रहा था। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी। विजय की मां आशा भाटिया कैंथू क्षेत्र में दूसरे बेटे के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: मणिकर्ण हुड़दंग मामला: डीजीपी संजय कुंडू ने वारदात स्थल का लिया जायजा, कहा-आरोपियों को जल्द पकड़ेगी एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed