फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manikarna Huddang case: DGP inspected the crime scene, said SIT will arrest the accused soon

मणिकर्ण हुड़दंग मामला: डीजीपी संजय कुंडू ने वारदात स्थल का लिया जायजा, कहा-आरोपियों को जल्द पकड़ेगी एसआईटी

Sat, 18 Mar 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Mar 2023 07:01 PM IST
सार

नगरी मणिकर्ण में पंजाब के पर्यटकों की ओर से हुड़दंग के बाद पहली बार शनिवार को प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने मणिकर्ण का दौरा किया। उनके साथ डीआईजी मधुसूधन शर्मा और पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Manikarna Huddang case: DGP inspected the crime scene, said SIT will arrest the accused soon
मणिकर्ण हुड़दंग मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पंजाब के पर्यटकों की ओर से हुड़दंग के बाद पहली बार शनिवार को प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने मणिकर्ण का दौरा किया। उनके साथ डीआईजी मधुसूधन शर्मा और पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने छह मार्च को कुल्लू थाने में दर्ज मामले और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम की धारा 03 के तहत अब तक की गई जांच की समीक्षा की। डीजीपी कुंडू ने मामले की त्वरित और प्रभावी जांच के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ने में सफल होगी।

विज्ञापन


उन्होंने मणिकर्ण में वारदात वाली जगह का दौरा कर जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। दोपहर बाद मणिकर्ण से कुल्लू पहुंचे डीजीपी ने जिले के अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिला पुलिस अधिकारियों, एसएचओ और जिला कुल्लू के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कार्रवाई, यातायात प्रबंधन विशेष रूप से आगामी पर्यटन सीजन और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि पार्वती घाटी में भांग और अफीम के पौधों की अवैध खेती, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया जाएगा। दौरे के दौरान उन्होंने पुलिस की समस्याओं को भी सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed