फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Old pension case: NPS employees will protest by burning FIR copy

ओल्ड पेंशन मामला: एफआईआर की प्रति जलाकर विरोध दर्ज करेंगे एनपीएस कर्मचारी

Mon, 07 Mar 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी 8 मार्च 2022 को दोपहर के भोजन के समय साढे़ 11 से दो बजे के बीच अपने कार्यालय और विद्यालय के समक्ष हिमाचल सरकार की कॉपी को जलाते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगे। 

विज्ञापन
Old pension case: NPS employees will protest by burning FIR copy
ओल्ड पेंशन स्कीम(प्रदर्शन) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग करते हिमाचल प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी 8 मार्च 2022 को दोपहर के भोजन के समय साढे़ 11 से दो बजे के बीच अपने कार्यालय और विद्यालय के समक्ष हिमाचल सरकार की कॉपी को जलाते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी इस विरोध को दर्ज करेंगे। यह जानकारी नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन मार्च 2022 को अपनी न्यायोचित मांग को पूरा कराने के लिए शिमला विधानसभा तक पदयात्रा कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वे शांतिपूर्ण तरीके से जब पदयात्रा कर रहे थे तो पुलिस और प्रशासन की ओर से उनका रास्ता रोका गया और जहां रास्ता रोका गया था, वहीं पर वे बैठ गए। उन्हें वहां से उठाने के लिए उनके ऊपर पानी फेंकवा दिया गया और लाठीचार्ज हुआ। इससे बचने के लिए उनके साथी वहां से आगे की ओर निकले और वे सभी विधानसभा के बाहर पहुंचे। विधानसभा के बाहर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed