फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Officials and employees administered oath on Anti-Terrorism Day; floral tributes paid to former PM Rajiv Gandh

Shimla: आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ, पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी पुष्पांजलि

Thu, 21 May 2026 01:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 01:36 PM IST
सार

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
Officials and employees administered oath on Anti-Terrorism Day; floral tributes paid to former PM Rajiv Gandh
अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ, पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी पुष्पांजलि। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला प्रशासन शिमला की ओर से आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीदी दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।  उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस  मनाने का उद्देश्य लोगों में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है, ताकि समाज में हिंसा और कट्टरता के लिए कोई स्थान न रहे। उन्होंने युवाओं से भी राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के लिए हर प्रकार के आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने तथा शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य ने पुष्पांजलि की अर्पित

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण और अन्य गणमान्य अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने उपस्थित सभी लोगों को अहिंसा और सहनशीलता की शपथ भी दिलाई।  कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजन गायन के माध्यम से राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।  श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सद्भावना चौक पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज छोटा शिमला के सद्भावना चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने दो प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो दिया। राजीव गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखी, जिसने देश के तकनीकी और संचार परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने के लिए पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया था। इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंब्याल, उप महापौर उमा कौशल, पार्षदगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि शहरी निकाय चुनाव में भाजपा जीत के झूठे दावे कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed