{"_id":"688a1f0a81cf88de2b097350","slug":"officers-officers-trainees-administrative-products-accounts-district-trainees-shimla-news-c-19-sml1001-576185-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी में जनसेवा का \nभाव होना जरूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी में जनसेवा का भाव होना जरूरी : डीसी
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं दिए प्रशासनिक कार्यों के टिप्स
बैटनी कैसल में दी समूहों के बनाए उत्पादों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के 2024 बैच के 19 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप से मुलाकात कर प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों को जाना। देशभर से आए इन प्रशिक्षु अधिकारियों में दो अधिकारी भूटान के भी शामिल हैं। इन्होंने हिमाचल की कार्यशैली और सांस्कृतिक गरिमा को नजदीक से देखा।
डीसी ने अधिकारियों को जिला प्रशासन की संरचना, विकासात्मक योजनाओं और राजस्व प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी का दायित्व केवल नियमों तक सीमित नहीं होता बल्कि उसकी सोच में जनसेवा का भाव होना चाहिए।
प्रशिक्षु अधिकारियों का ध्यान खींचा पहाड़ी आंगन ने जो बैटनी कैसल में जिला प्रशासन की अनूठी पहल के रूप में चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के तैयार उत्पादों को सराहते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रही है। प्रशिक्षुओं की मांग पर राष्ट्रीय लेखा परीक्षा अकादमी में भी इन उत्पादों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी 19 प्रशिक्षु अधिकारियों को हिमाचली शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा, एडीएलआर डॉ. राखी सिंह, तहसीलदार शहरी अपूर्व शर्मा, जिला सूचना अधिकारी डॉ. प्रीति ठाकुर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (डीसी ऑफिस) संजीव ठाकुर, समन्वयक राम किशन चौधरी और राजस्व निरीक्षक निखिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।