फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSS camp concludes at Dophada School

Shimla News: दोफदा स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न

Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
NSS camp concludes at Dophada School
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष आवासीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में जीत राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजनीति शास्त्र एनडी लकटू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले एनएसएस स्वयंसेवकों ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। छात्राओं ने स्वागत एवं अभिनंदन गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया, जबकि स्वयंसेवक हिमांशु ने स्वागत गीत गाकर समारोह में समां बांधा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनीषा मेहता ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि जीत राम ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के आदर्श वाक्य ''मैं नहीं, आप'' को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने भी स्वयंसेवकों को भविष्य में अनुशासन, आपसी सहयोग और सेवा भावना बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमार, प्रकाश लारा, दिलीप मेहता, सुशील कुमार, मनीषा मेहता सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article