फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drinking water company Shimla: Now more than one water connection will be available on every floor

Shimla: अब हर मंजिल पर ले सकेंगे एक से ज्यादा पानी के कनेक्शन, पेयजल कंपनी ने बदली व्यवस्था

Fri, 02 Sep 2022 11:38 AM IST
शिमला ब्यूरो अशोक चौहान, शिमला
अशोक चौहान, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 11:38 AM IST
सार

शहरवासी बिजली की तर्ज पर अपने भवन की हर मंजिल पर पानी के भी एक से ज्यादा सस्ते घरेलू कनेक्शन ले सकेंगे। सब कमेटी और नगर निगम की मंजूरी के बाद कंपनी ने शहर में यह नई व्यवस्था लागू की है। लोग ऑनलाइन आवेदन करके नए कनेक्शन ले सकते हैं।

विज्ञापन
Drinking water company Shimla: Now more than one water connection will be available on every floor
पेयजल शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में पेयजल कंपनी ने अब हर मंजिल पर पानी का एक कनेक्शन देने की शर्त खत्म कर दी है। शहरवासी बिजली की तर्ज पर अपने भवन की हर मंजिल पर पानी के भी एक से ज्यादा सस्ते घरेलू कनेक्शन ले सकेंगे। सब कमेटी और नगर निगम की मंजूरी के बाद कंपनी ने शहर में यह नई व्यवस्था लागू की है। लोग ऑनलाइन आवेदन करके नए कनेक्शन ले सकते हैं। एक मंजिल पर यदि चार यूनिट बने हैं तो अधिकतम चार कनेक्शन लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


अभी तक नगर निगम शिमला शहर में एक मंजिल पर पानी का एक ही कनेक्शन देता था। इससे हजारों भवन मालिकों को नुकसान हो रहा था। शहर में हजारों लोगों ने बहुमंजिला भवन बना रखे हैं।ज्यादातर भवनों में पांच से ज्यादा किरायेदार हैं जबकि पानी के कनेक्शन एक या दो लगे हैं। इससे हर कनेक्शन पर पानी की खपत ज्यादा पहुंच रही है। उधर कंपनी पानी की ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं से महंगी दरों पर बिल वसूलती है। ऐसे में लोग ज्यादा कनेक्शन की मांग कर रहे हैं ताकि बिल कम आए।
विज्ञापन


पेयजल कनेक्शन पर जितनी कम खपत होगी, बिल की दर उतनी कम लगेगी। शहरवासियों की मांग पर कंपनी की सब कमेटी ने इसका प्रस्ताव तैयार किया था जिसे बाद में नगर निगम ने भी मंजूरी दे दी। पहले इसे निदेशक मंडल में ले जाने की तैयारी थी लेकिन अब इसे कंपनी ने अपने स्तर पर ही लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था से शहरवासियों को फायदा होगा। कंपनी भी शहर के लोगों को नए मीटर लेकर बिल कम करने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्तें पूरी होने पर मिलेंगे सस्ते कनेक्शन
हर मंजिल पर एक से ज्यादा कनेक्शन लेने के लिए कंपनी ने कुछेक शर्तें भी लगाई हैं। इसके अनुसार जो भवन नगर निगम से पास नक्शे के मुताबिक बने होंगे, उन्हें ही यह सुविधा मिलेगी। आवेदन के साथ नगर निगम की एपी शाखा से एनओसी भी देनी होगी कि अवैध निर्माण नहीं किया है। भवन के मालिकाना हक, टैक्स और कूड़े की एनओसी के साथ आवेदन करना होगा। नए घरेलू कनेक्शन की फीस 2550 रुपये है।

35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं शहर में
शिमला शहर में 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 25 हजार घरेलू जबकि बाकी दस हजार व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। अब इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। नगर निगम ने शहर से बाहर पंचायती क्षेत्रों में अभी नये कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है।

लागू कर दी है व्यवस्था : एजीएम
पेयजल कंपनी ने शहर में यह व्यवस्था लागू कर दी है। लोग सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। शर्तें पूरी करने वाले उपभोक्ताओं को तुरंत नया कनेक्शन मिल जाएगा।

-सुमित सूद, एजीएम पेयजल कंपनी

शहरवासियों को फायदा, कम होंगे बिल
शहरवासी अब हर मंजिल पर एक से ज्यादा पानी के कनेक्शन ले सकेंगे। सब कमेटी और नगर निगम की मंजूरी के बाद यह सुविधा शुरू कर दी है। इसमें जिन भवनों में पेयजल खपत ज्यादा है, वहां नए कनेक्शन लेने से बिल कम हो जाएंगे।
-दिग्विजय चौहान, स्वतंत्र निदेशक पेयजल कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed