शिमला में भी सस्ती उड़ान का टिकट बुक कर सकेंगे लोग, यहां करें सपर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान योजना के तहत लोगों को शिमला से दिल्ली सस्ती हवाई सेवाएं मुहैया कराने वाली एयर इंडिया कंपनी अब लोगों को टिकट खरीदने की मशक्कत को कम करने जा रही है। एयर इंडिया शिमला के रिज मैदान के पास एक बुकिंग काउंटर खोलेगी।
जहां सुबह दस से शाम पांच बजे तक टिकट बुक हो सकेंगे। इस बुकिंग आफिस को लेकर कंपनी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के बीच बातचीत अंतिम दौर में है। आने वाले समय में जो लोग ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकते, उन्हें टिकट बुक कराने के लिए जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुलशन मेहता ने बताया कि अभी तक मई और जून की अधिकतर सीटों के लिए टिकट बुक हो चुके हैं। इसमें दिल्ली से आने वाली फ्लाइट के लिए लोग सब्सिडी वाली सीटों के अलावा भी सामान्य सीटों के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क
वहीं, शिमला से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के लिए बुकिंग हो रही है। कहा कि लोग बुकिंग और उड़ान योजना संबंधी जानकारी के लिए 0177- 2736701 और 0177- 2736702 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेहता ने बताया कि शिमला से फ्लाइट सुबह 7.45 पर उड़ेगी और 8.50 पर दिल्ली पहुंचेगी। इस फ्लाइट में सवार होने के लिए यात्री कम से कम एक घंटे पहले एयरपोर्ट पर अवश्य पहुंच जाएं। वहीं, दिल्ली से सुबह 6.10 पर फ्लाइट होगी और 7.25 पर शिमला पहुंच जाएगी।