अब ‘सरकार’ को घेरेगी एनएसयूआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्व द्वारा की गई फीस बढ़ोतरी का एनएसयूआई भी विरोध करेगी। कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठन माने जाने वाले एनएसयूआई ने भी इस मुद्दे पर ‘सरकार’ को घेरने का ऐलान किया है।
छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए एनएसयूआई अब संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। बिलासपुर में चल रहे एनएसयूआई के ट्रैनिंग कैंप में नए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम जॉन ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि छात्र हित के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।
बिलासपुर शहर में स्थित किसान भवन में इन दिनों एनएसयूआई का राज्य स्तरीय ट्रैनिंग कैंप चल रहा है। शनिवार को पंजीकरण के बाद रविवार को कई सेशन आयोजित करते हुए नए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम जॉन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनका कार्यक्रम व्यस्त होने के कारण हालांकि वह मीडिया से मुखातिब नहीं हो सके। लेकिन, मार्किट कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विवेक कुमार के माध्यम से उन्होंने मीडिया से दूरभाष पर जरूर संपर्क किया।
छात्र हित सर्वोपरि
उन्होंने दूरभाष पर बताया कि एनएसयूआई छात्र हित से जुडे़ हर मसले को सुलझाने के लिए कार्य करेगी। हिमाचल प्रदेश में बढ़ाई गई फीस को हर हालत में वापस लिया जाना चाहिए। इसके लिए एनएसयूआई आंदोलन का रास्त अपनाने के लिए तैयार है।
एनएसयूआई सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए प्रदर्शन भी किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष रिंपल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार ही कार्य किया जाएगा।
जो भी आदेश होंगे उसी के आधार पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। लेकिन इतना तय है कि विरोध शांतिपूर्वक अंहिसावादी तरीके से किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम जॉन ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार इतिहास की पुस्तकों को बदलने की नीति बनाई रही है। शिक्षा को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा हुआ तो एनएसयूआई राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध करेगी।