फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now SSA merged to integrated scheme of school education

एसएसए, आरएमएसए और टीचर ट्रेनिंग का हुआ विलय

Fri, 13 Apr 2018 02:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 13 Apr 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Now SSA merged to integrated scheme of school education

केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) और टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का विलय कर दिया है। शिक्षा विभाग के इन तीनों अभियान को एक साथ जोड़कर अब इंटिग्रेटिड स्कीम ऑफ स्कूल एजूकेशन नाम दिया गया है। यह तीनों अभियान अब एक यूनिट के तौर पर काम करेंगे। 

विज्ञापन


तीनों अभियानों की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास के लिए यह विलय किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया है कि इन दिनों अभियानों के लिए अब एक साथ बजट जारी होगा। संभावित है कि जुलाई में होने वाली पीएबी की बैठक में बजट मिलेगा। 
विज्ञापन


हिमाचल में पहली से आठवीं तक सर्व शिक्षा अभियान, नवीं से जमा दो तक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान लागू है, जबकि शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए एससीईआरटी काम करता है। एसएसए और आरएमएसए एक निदेशालय के तहत आते हैं, जबकि एससीईआरटी इस निदेशालय से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देश के कई राज्यों में यह तीनों अभियान अलग-अलग विभागों के तहत आते हैं। इन अभियानों के तहत केंद्र सरकार द्वारा छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को फंडिंग की जाती है। अभी तक एसएसए, आरएमएसए और ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग बजट आवंटित होता है। जबकि तीनों योजनाओं के उद्देश्य एक से हैं।

ऐसे में केंद्र सरकार ने इनका विलय दिया दिया है। बताया जा रहा है कि विलय होने से बजट का दुरुपयोग कम होगा। वर्तमान में एक योजना के लिए निर्धारित धनराशि का इस्तेमाल दूसरी योजना के लिए नहीं किया जा सकता है।


ऐसे में वे राज्य जिन्होंने प्राथमिक शिक्षा में संतोषजनक प्रगति कर ली है और बड़े बच्चों पर ध्यान देना चाहते हैं वे बजट का इस्तेमाल उनके लिए कर सकते हैं। इसके अलावा विलय होने से जिला स्तर पर डाइट, माध्यमिक शिक्षा विभाग और प्राथमिक शिक्षा विभाग के बीच तालमेल और समन्वय भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed