अच्छी खबर: गाना गाओ और अपलोड करो, खाते में आने लगेंगे पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप भी अच्छा गाना गा लेते हैं तो फिर तुरंत इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दो। वेबसाइट की ओर से आपके खाते में पैसे डाले जाएंगे। ये खास वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है। हिमाचल और उत्तराखंड के लोक कलाकारों को अच्छा गीत गाने पर पहाड़ी गाना डॉट कॉम वेबसाइट धन देगी।
पहाड़ी गाना डॉट कॉम वेबसाइट ने लोक कलाकारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की कवायद शुरू की है। यानी पहाड़ी गाना डॉट कॉम पर जिस गीत को जितना पसंद किया जाएगा, उसकी उतनी अधिक रॉयल्टी कलाकार के खाते में पहुंचेगी।
पहाड़ी वेबसाइट के संचालक (जिला शिमला और कांगड़ा) के ही रहने वाले पंकज शर्मा, अनुराग, पुष्पेंद्र शर्मा, सुनील ठाकुर और कैलाश शर्मा का कहना है कि इसी उद्देश्य से वेबसाइट शुरू की है। उपभोक्ता को गाने का मूल्य चुकाना पड़ेगा।
गाना जितना हिट होगा, उतने ज्यादा पैसे मिलेंगे
उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट करेगा। जिसका शेयर कलाकारों को भी मिलेगा। यह प्रदेश की ऐसी पहली वेबसाइट है, जो सीधे कलाकारों को पहचान के साथ वित्तीय लाभ देगी। बता दें कि 15 मार्च 2016 को पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने विधिवत वेबसाइट पहाड़ी गाना डॉट कॉम का शुभारंभ किया था।
जो, हिमाचल प्रदेश अचीवर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है। नाटी किंग कुलदीप शर्मा और किशन वर्मा का कहना है कि साइट लोक कलाकारों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
‘डीजे पांदे लागी नाटी’ गीत की शूटिंग मुंबई में
कुलदीप शर्मा के नए गाने की मुंबई में शूटिंग हो रही है। इस वीडियो को बॉलीवुड की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। हिमाचली कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बताया कि नई शैली में हिमाचली सुपर हिट गीत डीजे पांदे लागी नाटी की शूटिंग हुई है।
हिमाचली गीत की वीडियो शूटिंग गेट वे ऑफ इंडिया, जूहू चौपाटी, होटल ताज के पास और हाजी अली के समीप हुई है। जल्द ही यह पहाड़ी गाना रिकार्ड्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।