कुल्लू: अब मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा जा सकेंगे पर्यटकों के वाहन, अधिसूचना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से वार्ता कर अब मनाली से रोहतांग दर्रा को जोड़ने वाली सड़क को मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। पहले इस मार्ग को सीमा सड़क संगठन सड़क की मरम्मत को देखते हुए हर मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता था।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल)
- फोटो : संवाद