फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now odd-even formula will apply on rohtang pass.

बड़ा फैसला: दिल्ली के बाद अब यहां भी लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला

Mon, 18 Apr 2016 06:43 PM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति) Updated Mon, 18 Apr 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Now odd-even formula will apply on rohtang pass.
रोहतांग दर्रे पर हिमस्खलन और बर्फीले तूफान के कारण आए दिन वाहनों के फंसने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे से होते हुए मनाली और लाहौल-लेह जाने वाले तमाम वाहन अब दिल्ली की तर्ज पर ऑड-ईवन फार्मूले पर चलेंगे। यह फार्मूला वाहनों के नंबर के बजाय तारीख के हिसाब से लागू होगा। ऑड तारीख (1,3,5,7 व 9) को मनाली से लाहौल और ईवन तारीख (0,2,4,6 व 8) को लाहौल की ओर से मनाली के लिए गाडि़यां भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रे पर हिमस्खलन और बर्फीले तूफान के कारण आए दिन वाहनों के फंसने के  मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे रोहतांग पर गाडि़यों का संचालन वन वे होगा। सोमवार से यह व्यवस्था फिलहाल 30 अप्रैल तक लागू की जा रही है। उपायुक्त लाहौल ने इस बाबत लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अब सोमवार यानी 18 अप्रैल को लाहौल से ही मनाली के लिए गाडि़यां चलेंगी। मनाली से रोहतांग के लिए कोई वाहन नहीं जाएगा। हालांकि, चिकित्सा और आपात स्थिति में विपरीत दिशा से भी प्रशासन की अनुमति पर वाहन भेजे जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग बहाल होते ही शुरू होगी नई व्यवस्‍था

Now odd-even formula will apply on rohtang pass.
रोहतांग

बता दें कि एनजीटी ने मनाली से रोहतांग टॉप के लिए प्रतिदिन 600 पेट्रोल वाहन ही भेजने के ही आदेश दिए हैं, लेकिन भारी बर्फ के कारण अभी रोहतांग टॉप के लिए कोई वाहन नहीं भेजा जा रहा है। रोहतांग पिछले करीब चार महीने से बंद है। पिछले सप्ताह ही बीआरओ ने इसे छोटे वाहनों के लिए बहाल किया था।

इसके बाद हिमस्खलन और बर्फीले तूफान में बार-बार गाडि़यां फंस रही थीं। कई लोग रात भर रोहतांग में ही फंस रहे। लोगों की सुरक्षा की मद्देनजर प्रशासन ने ऑड-ईवन फार्मूले के तहत गाडि़यां चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत वाहनों को मनाली की ओर से मढ़ी और लाहौल की ओर से कोकसर में बचाव चौकियों पर चेकिंग के बाद नई व्यवस्था से आगे भेजा जाएगा।

बड़े और फोर बाई फोर वाहन ही जाएंगे

Now odd-even formula will apply on rohtang pass.
मनाली से रोहतांग घूमने जाने वाले पर्यटकों पर अभी प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया है।

नए आदेशों के मुताबिक 30 अप्रैल तक केवल उन्हीं वाहनों को रोहतांग की तरफ जाने की अनुमति दी जाएगी जो फोर बाई फोर सुविधा से लैस होंगे। हालांकि, पंजीकृत टैक्सियों जैसे टाटा सूमो, महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी बड़ी गाडि़यों को भी रोहतांग पार करने की छूट दी गई है। संबंधित आरटीओ यह सुनिश्चित करेंगे कि रोहतांग जाने वाले वाहनों में फर्स्ट एड किट के साथ बर्फ हटाने के लिए रस्सी और बेलचा साथ हो।

पर्यटकों के रोहतांग जाने पर अभी फैसला नहीं
मनाली से रोहतांग घूमने जाने वाले पर्यटकों पर अभी प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया है। जैसे ही बड़े वाहनों के लिए रोहतांग खुल जाएगा उसके बाद फैसला लिया जाएगा कि प्रतिदिन 600 पेट्रोल वाहनों को ऑड-ईवन फार्मूले से भेजा जाएगा या पुरानी व्यवस्था से। अभी रोहतांग टॉप में पर्यटक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है।

कोकसर और मनाली से रोहतांग की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए सोमवार से ऑड-ईवन तिथियों के अनुसार वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू कर दी है। फिलहाल व्यवस्था 30 अप्रैल तक रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक भाटिया, उपायुक्त लाहौल स्पीति 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed