फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now New Polio Vaccine to Children.

पोलियो की वैक्सीन पर लगा प्रतिबंध, इस बार पिलाई जाएगी नई खुराक

Sat, 28 Jan 2017 11:12 AM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 28 Jan 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
Now New Polio Vaccine to Children.

देश भर में नौनिहालों को अब पोलियो की ट्राइविलेंट वैक्सीन नहीं पिलाई जाएगी। विश्व भर में पोलियो खुराक ट्राइविलेंट वैक्सीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बार से नौनिहालों को नई खुराक वायवलेंट वैक्सीन पिलाई जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी दवाई स्टोर संचालकों को पुरानी पोलियो दवा का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। अगर किसी मेडिकल स्टोर में पुरानी दवाई उपलब्ध है तो उसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूरे विश्व में पोलियो खुराक में बदलाव किया गया है। पहले शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ट्राइविलेंट वैक्सीन नामक दवाई की दो बूंदें पिलाई जाती थीं, लेकिन इस बार 29 जनवरी को पोलियो अभियान के तहत पूरे देश में पोलियो की नई खुराक वायवलेंट वैक्सीन की दो बूंदें पिलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोलियो अभियान के लिए पहुंची ये नई दवाई

Now New Polio Vaccine to Children.

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज शर्मा ने कहा कि पोलियो की ट्राइविलेंट वैक्सीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अवगत करवा दिया है। नौनिहालों को नई खुराक वायवलेंट वैक्सीन पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण में 29 जनवरी को प्रदेश में 0-5 आयु वर्ग के नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में करीब छह लाख 54 हजार 836 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 5853 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed