फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now mustard oil will be given in pds shops

राशन डिपुओं में अब नहीं मिलेगा रिफाइंड तेल

Sat, 02 Jul 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Jul 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
now mustard oil will be given in pds shops

प्रदेश के राशन डिपुओं में अब रिफाइंड तेल नहीं मिलेगा। रिफाइंड तेल की जगह प्रदेश सरकार अब राशन कार्ड धारकों को सरसों का तेल देगी। सरकार के फैसले की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उचित मूल्यों की दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार रिफाइंड तेल की जगह सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। पिछले डेढ़ साल से राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल दिया जा रहा था। सरसों के तेल के रिटेंडर होंगे। बाली ने कहा
विज्ञापन


कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्यों की दुकानों से मिलने वाला जून माह का राशन कोटा जुलाई माह के कोटे के साथ मिलेगा। जीएस बाली ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली निशुल्क वर्दी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अगले दो वर्षों के लिए यह प्रावधान कर दिया गया है। सरकार जमा एक तथा जमा दो के बच्चों को भी निशुल्क वर्दी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद उतरना पड़ेगा सड़कों पर
बाली ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि प्रदेश में अनाधिकृत रूप से वॉल्वो बसें चल रही हैं। इसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद सड़कों पर चेकिंग के लिए उतरे तो लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सरकार सख्त
बाली ने कहा कि उन्हें प्रदेश में विभिन्न स्थलों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं उचित मूल्य की दुकानों में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसे रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर मुहिम चलाई गई थी। प्रदेश में 1472 निरीक्षण किए गए।


निरीक्षण के दौरान 181 चालान काटे गए, जिसमें से 99 चालान केरोसिन के काटे गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed