फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now Fourlane roads will not be built in Himachal

हिमाचल में अब नहीं बनेंगी फोरलेन सड़कें, सरकार ने तैयार किया ये प्रस्ताव

Wed, 29 May 2019 11:47 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
now Fourlane roads will not be built in Himachal
फाइल फोटो
हिमाचल में अब फोरलेन नहीं, बल्कि डबल लेन सड़कें ही बनेंगी। प्रदेश में फोरलेन के निर्माण से लगातार दरक रहे पहाड़ों और भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार ने यह प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के अधिकारी इस बारे में भूतल परिवहन मंत्रालय में मंत्रणा भी कर चुके हैं, जिस पर केंद्रीय मंत्रालय ने भी सहमति जताई है। सरकार ने इस बारे में जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसे मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सूबे में ज्यादातर डबल लेन सड़कें ही पहाड़ों से होकर गुजर रही हैं। इन्हें फोरलेन बनाने के लिए मशीनों से पहाड़ों को काटना होगा। ऐसे में पहाड़ों के दरकने की आशंका ज्यादा रहती है, जिससे सड़क हादसे और घंटों जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार अब डबल लेन को फोरलेन में तबदील करने की जगह दूसरे किसी किनारे से डबल लेन सड़कें ही बनाएगी। ये डबल लेन सड़क के साथ ही वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनाए जाएंगे।

वर्तमान में ये है नियम

now Fourlane roads will not be built in Himachal
फाइल फोटो

वर्तमान में जो फोरलेन स्वीकृत हैं और जिन पर काम चल रहा है, इनका कार्य पूरा होने के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। फोरलेन निर्माण के लिए 45 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण करना होता है, जबकि डबल लेन सड़क 24 मीटर चौड़ी होती है।

पहाड़ी इलाकों में कई जगह टू लेन सड़क की चौड़ाई इससे भी कम है। इसका कारण यह है कि अगर पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो उनके दरकने की आशंका रहती है। शिमला-कालका फोरलेन निर्माण कार्य मेें भी ये दिक्कतें पेश आ रही हैं। सड़क चौड़ा करने पर पहाड़ियां सड़क पर आ रही हैं।

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में टू लेन सड़कों को फोरलेन में तबदील करना मुश्किल है। पहाड़ियां खिसकने की आशंका रहती है। ऐसे में सरकार टू लेन को फोरलेन में तबदील करने की जगह अलग से टू लेन सड़क का निर्माण कर सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार किया है। - बीके अग्रवाल, मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed