{"_id":"5eb977fd8ebc3e90807fdb38","slug":"now-enter-the-postal-life-insurance-premium-at-home-shimla-news-sml3326847128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे भरिये पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे भरिये पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। पोस्ट ऑफिस के बीमा धारकों के लिए अच्छी खबर है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) और रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) के प्रीमियम की अदायगी अब लोग ऑनलाइन कर सकेंगे।
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच लोगों को प्रीमियम जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। डाक विभाग के पोस्ट इन्फो ऐप के जरिये लोग घर बैठे इंश्योरेंस से संबंधित सारे काम निपटा सकेंगे। इतना ही नहीं लोग अपनी बीमा पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे। बीमा धारक अपनी बीमा योजना से संबंधित विवरण डाउनलोड भी कर सकेंगे। लोग नई पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी ऑनलाइन खरीद सकेंगे। साल 1884 में आरंभ पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम देश की सबसे पुरानी बीमा स्कीम है। इसने अपने 130 साल पूरे कर लिए हैं। शिमला जिले में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के हजारों उपभोक्ता हैं।
घर बैठे पोस्ट इंफो ऐप से भर सकेंगे प्रीमियम
जीपीओ शिमला के सीनियर पोस्टमास्टर हरदेव शर्मा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के बीमा धारक पोस्ट इंफो ऐप के जरिये घर बैठे आसानी से अपना प्रीमियम भर सकते हैं। अब इसके लिए पोस्ट ऑफिस आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
पॉलिसी से लिंक करना होगा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पॉलिसी से लिंक करना होगा। cpcplishimla@gmail.com पर मेल के जरिये ग्राहक अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पॉलिसी से लिंक करवा सकते हैं। इसके बाद मोबाइल फोन पर पोस्ट इन्फो ऐप डाउनलोड करनी होगी। ऐप में न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए इंश्योरेंस पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद कस्टमर आईडी जनरेट होगा, जिसे 2 दिन के भीतर ईमेल के जरिये ग्राहक को भेजा जाएगा। कस्टमर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद ग्राहकों को अपना पॉलिसी नंबर डालना होगा जिससे प्रीमियम का भुगतान हो जाएगा। इस संबंध में सहायता के लिए लोग 0177 2652518 पर संपर्क कर सकते हैं।