Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now driving license will not be issued in the city without training

Shimla News: बिना प्रशिक्षण के अब शहर में नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Mon, 04 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now driving license will not be issued in the city without training
ड्राइविंग स्कूलों से प्रमाणपत्र लेना जरूरी
विज्ञापन

आरटीओ शिमला ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा
तीन आरएलए के तहत हर महीने बनते हैं 500 से अधिक लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले इच्छुक युवाओं को अब ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ेगा। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला ने प्रस्ताव तैयार किया है।

प्रस्ताव के तहत लर्निंग लाइसेंस बनवाने के बाद आवेदक को ड्राइविंग स्कूल से कम से कम एक महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करना पड़ेगा। यहां से प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही वह नियमित लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रस्ताव को तैयार करने के बाद आरटीओ शिमला की ओर से इसे जल्द प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अगर सरकार से इस प्रस्ताव मंजूरी मिलती है, तो आने वाले दिनों में इसे लागू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के मुताबिक सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए इस तरह का कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। इसकी वैधता छह महीने की होती है। इसके बाद आवेदक एक महीने के बाद नियमित लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें स्कूल से प्रशिक्षण लेने की बाध्यता नहीं थी। परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए प्रस्ताव के मुताबिक लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद आवेदक को ड्राइविंग स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा और यहां से प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही वह नियमित लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेगा। यहां टेस्ट पास करने के बाद ही आवेदक को लाइसेंस जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग के मुताबिक आरटीओ शिमला, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी क्षेत्र के अंतर्गत हर महीने 500 से अधिक लोग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजना है कि अब उन्हीं लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे, जिन्होंने ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त किया होगा। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। सरकार से मंजूरी मिलती है तो इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
-अनिल कुमार शर्मा, आरटीओ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article