{"_id":"669681bf404e136bc9010af0","slug":"now-construction-of-assembly-flyover-will-start-after-september-15-shimla-news-c-19-sml1001-380599-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगा \nविधानसभा फ्लाईओवर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगा विधानसभा फ्लाईओवर का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर
बरसात में खुदाई के कार्यों पर रोक लगने और रेलवे से मंजूरी न मिलने पर लिया फैसला
25 करोड़ से कार्टरोड पर बनना है 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कार्टरोड पर विधानसभा के पास बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माण अब 15 सितंबर के बाद ही शुरू हो पाएगा। रेलवे से एनओसी न मिलने और बरसात में खुदाई पर पाबंदी के चलते इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू करने का फैसला लिया है।
पिछले हफ्ते शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया था। इस दौरान मंत्री ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अभी कुछ महीनों का इंतजार करना होगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से यहां 220 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनना है। यह फ्लाईओवर रेलवे की जमीन पर बनाया जाना है। रेलवे ने पहले तो निर्माण की मंजूरी दे दी थी लेकिन बाद में इनकार कर दिया। अब रेलवे के साथ मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। प्रोजेक्ट के डिजायन की फाइलें रेलवे के दिल्ली मुख्यालय तक भेजी हैं। सरकार स्तर पर इस बारे में रेलवे मुख्यालय से भी पत्राचार किया जा चुका है लेकिन अभी मंजूरी का इंतजार है। इसी बीच बरसात के चलते खुदाई के कामों पर रोक लगने से इसका कार्य सितंबर तक ही शुरू करने का फैसला लिया है। तब तक रेलवे से निर्माण की मंजूरी लेने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
फ्लाईओवर से कार्टरोड पर खत्म होगा जाम
इस फ्लाईओवर के बनने से कार्टरोड पर विक्ट्री टनल के पास लगने वाला यातायात जाम खत्म होगा। इसके बनने से बस अड्डे की ओर से विधानसभा, अनाडेल और चौड़ा मैदान जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से रवाना होंगे। यह सीधे अनाडेल सड़क पर पहुंच जाएंगे। इन्हें विधानसभा के पास सड़क क्रॉस नहीं करनी पड़ेगी। अभी सड़क क्रॉस करने के कारण ही यहां सुबह-शाम लंबा जाम लगता है। विक्ट्री टनल के पास भी सिंगल लेन सड़क तैयार की जा रही है जिसके चलते टनल के बाहर जाम खत्म होगा। बस अड्डे से चंडीगढ़ की ओर रवाना होने वाले वाहन इस सिंगल लेन सड़क से टनल के पास बिना रुके ही रवाना हो सकेंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन कर रहा है।
विज्ञापन
मंजूरी की चल रही प्रक्रिया : निदेशक
रेलवे से फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास है कि बरसात थमने तक मंजूरी मिल जाए ताकि काम शुरू किया जा सके। कार्पोरेशन सितंबर से हर हाल में इसका काम शुरू करने का प्रयास कर रहा है।
-पवन शर्मा, निदेशक एचपीआरआईडीसी