फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Congress workers created ruckus in front of Rathor in Jogindernagar mandi himachal

मंडी: अब जोगिंद्रनगर में राठौर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 09 Aug 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/जोगिंद्रनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 07:29 PM IST
सार

राठौर ने कहा कि भले ही कांग्रेस में विचारक मतभेद जारी हैं, लेकिन पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Now Congress workers created ruckus in front of Rathor in Jogindernagar mandi himachal
जोगिंद्रनगर में कांग्रेस का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेशकांग्रेस में अनुशासनहीनता थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकाघाट में धक्कामुक्की के बाद सोमवार को जोगिंद्रनगर में कांग्रेस के सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के सामने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे थे। इस बीच, कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम के बीच में आ गए और अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। अनदेखी के आरोप भी लगाने लगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक को इशारा कर बात खत्म करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को समझाकर माहौल शांत करवाया गया। राठौर ने कहा कि भले ही कांग्रेस में विचारक मतभेद जारी हैं, लेकिन पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहे हैं। हालांकि, बाद में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक से शिष्टाचार भेंट कर विवाद भी खत्म कर दिया। 

विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रतिभा सशक्त उम्मीदवार : राठौर
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को सशक्त उम्मीदवार बताया। राठौर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा कि 20 हजार करोड़ का पैकेज झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है। मेकशिफ्ट अस्पताल में भी गड़बड़झाला है। कोरोना काल में स्वास्थ्य उपकरण खरीद में घोटाला हुआ है। उन्होंने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर पेयजल पाइप की खरीद में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उपचुनावों के लिए कांग्रेस एकजुट है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत पर सरकार मौन है। परिजनों की मांग पर भी सरकार जांच के लिए आनाकानी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed