फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Notice issued to officers who have party with encroachers in shimla

कब्जाधारियों संग पार्टी करने वाले अफसरों को नोटिस जारी

Thu, 20 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to officers who have party with encroachers in shimla

वनभू्मि पर अतिक्रमण करने वाले आरोपियों संग पार्टी करने वाले राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डीसी शिमला ने पार्टी में मौजूद अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


इनसे पूछा कि सरकारी गेस्ट हाउस में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के साथ बैठने की क्या जरूरत थी? इनके जवाब आने के बाद डीसी की ओर से इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी के निर्देश पर बुधवार को एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नए सिरे से जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, रेस्ट हाउस के चौकीदार सहित करीब 15 लोगों के बयान लिए गए हैं। अब तक की जांच में पटवारी की मौत की वजह गिरना बताया जा रहा है। 

शुरुआती जांच में हुए ये खुलासे

Notice issued to officers who have party with encroachers in shimla

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांदली पंचायत में नई सड़क के लिए भूमि का संयुक्त निरीक्षण होना था। इसमें राजस्व विभाग के अलावा पीडब्ल्यूडी, वन महकमे के अधिकारी, कर्मी और जिन लोगों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना था, वे लोग शामिल थे।

शाम करीब 4:30 बजे टीम ने करीब दो किलोमीटर जगह का निरीक्षण किया। इस बीच ग्राम पंचायत प्रधान ने टीम के लोगों से आग्रह किया कि पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में खाना खा कर चले जाना।

मौके पर किए निरीक्षण की रिपोर्ट भी रेस्ट हाउस में ही तैयार की। पार्टी में वे लोग भी शामिल हो गए जिन पर वन भूमि पर अतिक्रमण के गंभीर आरोप हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे लोग निकलने लगे।

इसी बीच पटवारी संदीप और पूर्व उपप्रधान संतोष आपस में बात करते जैसे ही गले मिलने लगे तो वे दोनों खिड़की से बाहर गिर गए। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। 

क्या कहते हैं राजस्व अधिकारी 

Notice issued to officers who have party with encroachers in shimla

करीब रात एक बजे संदीप और संतोष को दाखिल किया गया। करीब रात 2:50 बजे पटवारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संतोष का इलाज चल रहा है। नायब तहसीलदार विपिन वर्मा ने बताया कि पांदली पंचायत प्रधान के आग्रह पर रेस्ट हाउस में रात को खाना खाने के बाद जब घर जा रहे थे तो यह हादसा हो गया।

वन भूमि पर जिन्होंने अतिक्रमण किया है, उनका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। पटवारी संदीप एसआईटी का सदस्य नहीं था। उसके तहत आने वाले इलाके में किसी दूसरे कानूनगो और पटवारी की डयूटी लगाई गई थी।

क्या कहता है पुलिस प्रशासन 
एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि दोबारा नए सिरे से जांच की गई। पार्टी में मौजूद अधिकांश लोगों के बयान ले लिए गए हैं। अब तक की जांच में मौत की वजह गिरना ही लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed