फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   North zone T20 Ranji Tournament Delhi defeated Haryana

रणजी प्रतियोगिता: गंभीर की तूफानी पारी, हरियाणा को शिकस्त

Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
North zone T20 Ranji Tournament Delhi defeated Haryana

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नॉर्थ जोन टी-20 रणजी प्रतियोगिता के बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में गंभीर की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने हरियाणा को हराया, जबकि दूसरे मैच में पंजाब ने सर्विसिज की टीम को शिकस्त दी। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बनाए। 

विज्ञापन


115 के लक्ष्य का पीछा करने बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की टीम में कप्तान गौतम गंभीर की 61 रनों की पारी की बदौलत 19वें ओवर में दिल्ली ने लक्ष्य को पूरा कर मैच अपनी झोली में डाल लिया। हरियाणा की टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर चौहान ने 21 रन बनाए, जेजे यादव ने 17, आर के तिवातिया ने 15, एसजी रोहिला व रजत ने 14 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 114 रनों का लक्ष्य दिल्ली की टीम के सामने रख पाई। गेंदबाजी करते हुए दिल्ली टीम के खिलाड़ियों प्रदीप ने 2, ईशांत, नवदीप, सुबोद, नीतिश, मन्न शर्मा को एक एक विकट झटका। दिल्ली की टीम की ओर से सर्वाधिक रन गौतम गंभीर ने 61, नीतीश राणा ने 21, पवन नेगी ने 8, मिलिंद ने 7 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने मात्र 5 विकेट खोकर 19 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी करने आई हरियाणा की टीम के जेओ शर्मा ने 2, एचबी पटेल ने 1 विकेट ली। दूसरे मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसिज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई, जिसके चलते पंजाब ने आज का लीग मैच जीत लिया। 

पंजाब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी मनप्रीत ने 27, एआरके मल्होत्रा ने 19, गुरकीरत ने 18, एन चौधरी ने 15, व संदीप शर्मा ने 14 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करने उतरी एसएससीबी टीम के खिलाड़ी दिवेश 3, सुमित, राहुल व निशान को एक


एक विकेट ली। बल्लेबाजी करने आए एसएससीबी टीम के खिलाड़ी नकुल वर्मा 57, अंशुल 38, अमित ने 15 व राहुल तथा दिवेश ने दो दो रन ही बनाए पाए। पंजाब टीम के खिलाड़ियों मनप्रीत व सिद्धार्थ ने दो दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed