फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Non communicable diseases program registration of 30 plus age people on NCD Portal

स्वास्थ्य: गंभीर रोगों की होगी जांच, 30 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का पोर्टल पर पंजीकरण शुरू

Mon, 07 Aug 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

एनसीडी पोर्टल पर सबका पंजीकरण किया जा रहा है तथा 30 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का एनसीडी पोर्टल पर सीबीएसी फार्म भी भरा जा रहा है।

विज्ञापन
Non communicable diseases program registration of 30 plus age  people on NCD Portal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सभी लोगों के गैर संचारी रोगों का पता लगाने के लिए एनसीडी पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों के हृदय संबंधी रोग (सीवीडी), मधुमेह, कैंसर, सांस, तपेदिक (टीबी), कुष्ठ रोग का शीघ्र पता लगाने के लिए स्वास्थ्य निरीक्षण किया जाएगा। सीबीएसी (कम्यूनिटी बेस्ड असेस्मेंट) में जुलाई के अंत तक जिला हमीरपुर मेंं पंजीकरण किया गया है। सीबीएसी का मतलब समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट है। एनसीडी पोर्टल पर सभी लोगों को पंजीकृत किया जाएगा, जबकि सीबीएसी फार्म 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का भरा जाएगा।

विज्ञापन


एनसीडी फार्म पर अप्रैल से जुलाई तक पंजीकरण करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। वहीं, सीबीएसी फार्म भरने का जून तक का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जिला शिमला की 8,27,409 जनसंख्या है। जुलाई तक 4,13,705 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 36,179 का पंजीकरण कर लिया गया है जो नौ फीसदी है। जिला सोलन की जनसंख्या 77,7629 है। यहां जुलाई तक 3,88,815 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 61,872 का पंजीकरण कर लिया गया है जो 16 फीसदी है।
विज्ञापन


जिला किन्नौर की 82928 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक 41464 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और  9378 का पंजीकरण कर लिया गया है, जो 23 फीसदी है। जिला कांगड़ा की 1592439 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक 796220 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 308685 का पंजीकरण कर लिया गया जो 39 फीसदी है। जिला चंबा में 592392 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक  296196 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 130802 का पंजीकरण कर दिया गया है जो 44 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुल्लू की 462063 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक  231032 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 97381 का पंजीकरण कर लिया गया है जो 42 फीसदी है। जिला मंडी में 1098566 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक  549283 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और  352389 का पंजीकरण कर लिया गया है जो 64 फीसदी है। जिला ऊना की 554931 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक  277466 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। 123235 का पंजीकरण कर लिया गया है जो 44 फीसदी है।

जिला बिलासपुर की 408259 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक  204130 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 134140 का पंजीकरण कर लिया गया है जो 66 फीसदी है। जिला हमीरपुर की 489616 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक 244808 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 167870 का पंजीकरण कर दिया गया जो 69 फीसदी है।

जिला सिरमौर की 612008 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक  306004 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 218421 का पंजीकरण कर दिया गया है जो  71 फीसदी है। जिला लाहौल स्पीति की 31528 जनसंख्या है जिसमें से जुलाई तक 15764 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया और 16421 का पंजीकरण कर लिया गया है। वहीं सीबीएसी फार्म में एसीसीडी में रखे गए लक्ष्य में 30 वर्ष आयु के लोगों को छांटा गया तथा उन्हें लक्ष्य बनाकर फार्म भरे गए। 


एनसीडी पोर्टल पर सबका पंजीकरण किया जा रहा है तथा 30 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का एनसीडी पोर्टल पर सीबीएसी फार्म भी भरा जा रहा है। इसके बाद सभी का बीपी, शूगर, कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि का चेकअप किया जाएगा। -डॉ. आरके अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed