{"_id":"5aeeb2fa4f1c1b57098b8587","slug":"no-ration-without-digital-ration-card-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल कार्ड के बिना नहीं मिलेगा सस्ता राशन, विभाग ने दी आखिरी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल कार्ड के बिना नहीं मिलेगा सस्ता राशन, विभाग ने दी आखिरी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 06 May 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल राशन कार्ड न बनवाने वाले उपभोक्ताओं का सस्ता राशन बंद हो जाएगा। निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मदन चौहान ने उपभोक्ताओं को आखिरी चेतावनी जारी करते हुए जल्द से जल्द राशन कार्ड डिजिटाइज करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुराने कार्डों पर कुछ समय के लिए ही राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से निर्धारित वस्तुओं के वितरण में खामियां दूर करने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी उचित मूल्य की दुकानों पर पॉस मशीनें लगाई गई हैं। इन्हें ऑनलाइन आपूर्ति शृंखला प्रबंधन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आपूर्ति शृंखला प्रबंधन को कार्यान्वित करने के फलस्वरूप केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को पॉस मशीनों के माध्यम से राशन मिलेगा, जिन्होंने राशन कार्ड डिजिटाइज करवा दिए हैं। सारा राशन पॉस मशीनों के माध्यम से ही वितरित किया जाना है।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि राशन वितरण को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राशन कार्ड को आधार से जोड़ा गया है। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत लोगों के आधार को उनके राशन कार्डों से जोड़ दिया गया है। शेष के आधार को राशन कार्ड से जोड़ा जाना बाकी है।
भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड के साथ आधार जोड़ने की अंतिम तिथि 30 जून 2018 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक अपने राशन कार्ड डिजिटाइज नहीं करवाए हैं या राशन कार्ड को आधार से नहीं जोड़ा है।
वे तुरंत डिजिटाइज राशन कार्ड बनवा लें या राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए जिला नियंत्रक या क्षेत्रीय निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में संपर्क करें।