फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No more sugar shortage at depots; 410 quintals of supply have arrived.

Shimla News: डिपुओं में नहीं रहेगा अब चीनी का संकट, 410 क्विंटल आपूर्ति पहुंची

Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
No more sugar shortage at depots; 410 quintals of supply have arrived.
एपीएल कार्ड धारकों को 33 रुपये किलो मिलेगी
विज्ञापन

डिपुओं में भी एक-दो दिन का ही बचा था चीनी का कोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोगों को अब चीनी का संकट नहीं सताएगा। बाजार मूल्य पर चीनी खरीदने की नौबत आने का संकट अब पूरी तरह खत्म हो गया है। शहर के राशन गोदाम में मंगलवार को 410 क्विंटल चीनी की खेप लेकर दो ट्रक पहुंचे। सप्लाई पहुंचने के बाद गोदामों से डिपुओं में चीनी भेजने का काम भी शुरू कर दिया है।

बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। वहीं राशन डिपुओं में चीनी एपीएल परिवारों को 33 रुपये, एपीएल टैक्स धारक को 48 रुपये और बीपीएल परिवारों को 13 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होती है। राजधानी में लोगों को राशन डिपुओं में सब्सिडी पर चीनी मुहैया करवाई जाती है। लेकिन गोदामों में चीनी का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया था जबकि राशन डिपुओं में लोगों के पास केवल एक-दो दिनों का ही स्टॉक बचा था। इसकी जानकारी अधिकारियों और गोदाम प्रभारियों तक भी पहुंच गई थी। डिपो संचालकों का कहना था कि अगर लोगों को समय पर चीनी नहीं मिली तो महीने की अंतिम तारीखों में विवाद की स्थिति बन सकती है। नई खेप पहुंचने से अब विभाग के पास डिपुओं की मांग के अनुसार चीनी भेजने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो गया है। दालें बाजार में 100 रुपये से अधिक और सरसों का तेल 200 से 210 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
विज्ञापन


जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि शहर के राशन डिपुओं में पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed