फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No interviews for Class-III, IV jobs in Himachal

हिमाचल: तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए इंटरव्यू खत्म, शिक्षकों के भरे जाएंगे 5 हजार पद

Sun, 02 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 02 Apr 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
No interviews for Class-III, IV jobs in Himachal

हिमाचल सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिए हैं। प्रदेश में अब सरकारी नौकरियों में इन दोनों श्रेणियों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की केवल लिखित परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


वीरवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हजारों पैट और पैरा शिक्षकों को रेगुलर स्केल देने का भी निर्णय लिया गया है। टीजीटी और सीएंडवी के 3900 पदों समेत करीब 5000 पद भरे जाएंगे। बाबा रामदेव की साधुपुल स्थित जमीन की लीज को बहाल करने को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


यह फैसला बाबा रामदेव की ओर से हाईकोर्ट में दायर केस वापस लेने के बाद लिया गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में देर रात तक चली हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फै सले हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर भी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

No interviews for Class-III, IV jobs in Himachal

ये भी फैसला लिया गया कि प्रदेश में शराब के जितने भी ठेके नीलाम नहीं हुए हैं, वे सभी बीवरेज कॉरपोरेशन के पास चले जाएंगे। एचपीएफएस काडर को भी रिव्यू करने को स्वीकृति दी गई।

160 के काडर में वन निगम के लिए अधिकारियों की संख्या को कम किया जाएगा। वन विभाग में अधिक अधिकारी होंगे। आबकारी विभाग में ईटीओ के 13, ईटीआई के 13, डीटीसी और एटीसी स्तर पर भी कुछ पदों को भरने को मंजूरी दे दी है।

कांगड़ा स्थित पुराने चामुंडा माता मंदिर के जीर्णोद्धार को भी मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। एडीबी के सहयोग से इस मंदिर का छह करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार होगा। कैबिनेट ने कई विधेयकों के प्रारूपों को भी मंजूरी दी।

लाखों उपभोक्ताओं को भी तोहफा

No interviews for Class-III, IV jobs in Himachal

प्रदेश सरकार ने रियायती राशन के लाखों उपभोक्ताओं को भी तोहफा दिया गया है। हिमाचल सरकार अब डिपो में सात दालों की सप्लाई करेगी। इनमें से उपभोक्ता अपनी च्वाइस की तीन दालें डिपो से ले सकेंगे। वर्तमान में डिपो में तीन दालों की सप्लाई होती है।

यह पहली बार हुआ है कि डिपो में सात दालों की सप्लाई होगी। च्वाइस की ये तीन दालें मई महीने से मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा बीपीएल और अन्य श्रेणियों को पीसा हुआ आटा देने को स्वीकृति दी गई।

10 किलो की पैकिंग में आटा देने को भी मंजूरी दे दी गई। एकल नारियों और अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में भी एपीएल श्रेणी के बराबर राशन देने की स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed