{"_id":"5bf00778bdec22695d360f4e","slug":"nitin-sharma-of-una-performing-in-indian-idol-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल में हिमाचल के नितिन के प्रदर्शन की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन आइडल में हिमाचल के नितिन के प्रदर्शन की धूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो इंडियन आइडल में मुबारिकपुर के नितिन अपनी गायकी का हुनर दिखाकर शो के जजों को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही शो में आने वाले विभिन्न सेलिब्रिटी का दिल भी जीतने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सलमान खान से लेकर गायकी में नाम कमा चुके कुमार सानू, अल्का याग्निक, जावेद अख्तर, जावेद अली सहित बहुत से गायक नितिन की आवाज की तारीफ कर चुके हैं। अब नितिन को इस पड़ाव से आगे ले जाने के लिए वोटों की दरकार है। नितिन के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि नितिन को आगे बढ़ाने के लिए सोनी लिव ऐप डाउनलोड कर एक बार में पचास वोट किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से नितिन के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं, क्षेत्र के युवा धैर्य शर्मा, उदय, तुषार, प्रणव, संजीव, मुकेश, अर्शित, अपूर्व आदि नितिन की इस उपलब्धि से खासे जोश में है। इसके साथ क्षेत्र के युवा वर्ग सोशल मीडिया के जरिये नितिन के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, शो की जज नेहा कक्कड़ ने नितिन को हर प्रकार की गायकी के लिए उपयुक्त बताते हुए खूब तारीफ की। अब इस शनिवार व रविवार को वोटिंग लाइन खुली है और कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान वोटिंग की जा सकती है।